फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: 89 परिवारों को नोटिस, 72 परिवारों को बेदखली के आदेश

Thu, 07 May 2026 12:30 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
रामनगर। विगत वर्ष पूछड़ी में वन विभाग की भूमि से अतिक्रमण हटाने के बाद अब वन विभाग ने द्वितीय चरण की कार्रवाई शुरू कर दी है। 89 परिवारों को नोटिस जबकि 72 परिवारों को बेदखली के आदेश जारी किए गए हैं। जल्द ही उच्चाधिकारियों के निर्देश पर अतिक्रमणकारियों को हटाने की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

तराई पश्चिमी वन प्रभाग के रामनगर रेंज में वन विभाग की अनदेखी के चलते करीब एक दशक पूर्व 100 हेक्टेयर से अधिक भूमि पर अतिक्रमण के साथ ही अवैध रूप से कॉलोनी काट दी गई थी। तब 10 रुपये के स्टांप पर लोगों को जमीन बेची गई। इस बीच करीब 170 परिवार यहां अवैध रूप से बस चुके थे जिन्हें प्रशासन और वन विभाग की संयुक्त टीम ने कुछ समय पूर्व हटा दिया था। अब वन विभाग ने द्वितीय चरण में 89 परिवारों को नोटिस जबकि 72 परिवारों को बेदखली के आदेश जारी किए गए हैं। इन अतिक्रमणकारियों ने 10 हेक्टेयर वन भूमि पर कब्जा किया है। जल्द ही उच्चाधिकारियों के निर्देश के बाद अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू होने की उम्मीद है।
89 परिवारों को नोटिस और 72 परिवारों को बेदखली के आदेश जारी किए गए हैं। बेदखली के आदेश वाले 53 परिवार उच्चाधिकारियों के पास अपील लेकर पहुंचे हैं। उच्चाधिकारियों के निर्देश के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- प्रकाश चंद्र आर्या, डीएफओ, तराई पश्चिमी वनप्रभाग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें