लामाचौड़ में खुलने वाले दो बारों के खिलाफ सोमवार को राजकीय इंटर कालेज के छात्र और छात्राएं भी सड़कों पर उतर आए। विद्यार्थियों ने बार का विरोध करते हुए लाइसेंस निरस्त करने की मांग की।
छात्र-छात्राओं ने ‘बार नहीं-जीने का अधिकार चाहिए, नशा नहीं-रोजगार चाहिए’ जैसे नारों के साथ स्कूल से लामाचौड़ चौराहे तक जुलूस भी निकाला। चौराहे पर पहुंचने पर आबकारी विभाग का पुतला फूंका। विद्यार्थियों का कहना था कि क्षेत्र में पहले ही शराब की अवैध बिक्री काफी ज्यादा हो रही है।
ऐेसे में बार खुलने से शराबियों को अराजकता की खुली छूट मिल जाएगी। महिलाओं और लड़कियों से छेड़छाड़ की घटनाएं बढ़ जाएंगी। जुलूस में दीपक पडलिया, कमल जोशी, अनिल डंगवाल, हितेश क्वीरा, रीवंद्र क्वीरा, सीमा बिष्ट, गीता जोशी, सुमन, अनीता आर्या, कविता आर्या, हंसी बिष्ट, अमित सिंह, उप प्रधान कविता देवी, जीवन सिंह, अमरनाथ, गोपाल बिष्ट, चंदन, राहुल, विजय, दिलीप, पदमा, प्रभा और पीयूष तिवारी सहित दर्जनों छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।