फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुमाऊं विश्वविद्यालय: छात्रसंघ चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया पूरी, अध्यक्ष पद के लिए तीन ने कराया नामांकन

Fri, 25 Sep 2026 11:04 PM IST
Heera अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल

सार

कुमाऊं विश्वविद्यालय के डीएसबी परिसर में छात्रसंघ चुनाव 2026-27 के लिए नामांकन प्रक्रिया पूरी हो गई। शुक्रवार को विभिन्न पदों के प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया। 
विज्ञापन
छात्रसंघ चुनाव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कुमाऊं विश्वविद्यालय के डीएसबी परिसर में छात्रसंघ चुनाव 2026-27 को लेकर नामांकन प्रक्रिया पूरी हो गई है। शुक्रवार को निर्धारित पर विभिन्न पदों के लिए प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया। अध्यक्ष पद के लिए तीन प्रत्याशियों के मैदान में उतरने से इस पद पर मुकाबला रोचक हो गया है। वहीं छात्रा उपाध्यक्ष पद पर एक ही प्रत्याशी कुमकुम जोशी ने नामांकन कराया है।

निर्वाचन अधिकारी के अनुसार अध्यक्ष पद के लिए भानु प्रताप सिंह चौहान, शुभम कुमार और हिमांशु आर्या ने नामांकन दाखिल किया है। छात्र उपाध्यक्ष पद के लिए कुनाल बेदी, अभिषेक रैकुनी, सचिव पद पर कमल कार्की, संयुक्त सचिव पद पर अनुष्का पुरी और गौरी ने नामांकन किया है।

इसी तरह कोषाध्यक्ष पद पर सृष्टि रावत और विदुषी वर्मा, सांस्कृतिक सचिव पद पर हर्षित जोशी और विश्वविद्यालय प्रतिनिधि पद पर तन्मय भंडारी जबकि संकाय प्रतिनिधि पदों में कला संकाय से अनिल कुमार, वाणिज्य से संध्या कापड़ी, विधि से दिव्यांशी कौशल और प्रबंधन अध्ययन से सानिध्य उप्रेती ने नामांकन किया है।

बेतालघाट में भी प्रत्याशियों ने किए नामांकन

विज्ञापन

शहीद श्री खेमचंद डौर्बी राजकीय महाविद्यालय बेतालघाट में शुक्रवार को छात्रसंघ चुनाव के लिए प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र जमा किए गए। छात्र संघ प्रभारी डॉ. तरुण कुमार आर्य ने बताया कि अध्यक्ष पद पर छाया और नीमा, छात्रा उपाध्यक्ष में पायल, सचिव में रितिका गोस्वामी, कोषाध्यक्ष में दीपिका, विशाखा बुधोड़ी, विवि प्रतिनिधि पद के लिए बबीता करगेती और सचिन जोशी ने नामांकन किया। वहीं छात्र उपाध्यक्ष, संयुक्त सचिव, संकाय प्रतिनिधि और सांस्कृतिक सचिव पद पर एक भी नामांकन नहीं हुए। इस दौरान प्राचार्य डॉ. सुनील कुमार मौर्य, डॉ. जयति दीक्षित, डॉ. ईप्सिता सिंह, ममता पांडे, डॉ. निर्मला, सपना, भास्करानंद पंत, मुकेश रावत आदि मौजूद रहे। 

अध्यक्ष पद के लिए रामनगर में त्रिकोणीय मुकाबला
पीएनजी पीजी कॉलेज रामनगर में शुक्रवार को अध्यक्ष पद के लिए एबीवीपी की विशाखा चौहान, एनएसयूआई के सूरज रावत और एबीवीपी से बगावत कर नीरज कंडारी ने पर्चा भरा है। प्राचार्य प्रो. एमसी पांडे ने बताया कि अध्यक्ष पद पर तीन, छात्र उपाध्यक्ष दो, छात्रा उपाध्यक्ष एक, संयुक्त सचिव तीन, सचिव दो, कोषाध्यक्ष दो, सांस्कृतिक सचिव तीन, विश्वविद्यालय प्रतिनिधि दो और वाणिज्य संकाय प्रतिनिधि पद पर एक प्रत्याशी ने नामांकन किया है। 

आइसा ने दो पदों के लिए घोषित किए प्रत्याशी

विज्ञापन

लाल बहादुर शास्त्री राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में छात्र संघ चुनाव को लेकर आइसा ने अपने प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। कार रोड स्थित दीपक बोस भवन में हुई बैठक में कोषाध्यक्ष पद के लिए शिखा खत्री पाल और संयुक्त सचिव पद के लिए आंचल को प्रत्याशी घोषित किया गया। बैठक में जिलाध्यक्ष धीरज कुमार, अस्मिता शाही, आरती कुमारी, प्रियंका, अर्जुन, मोनिका, तारा, खुशी, रुखसाना, जग्गू आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें