रामनगर में भाजपा प्रत्याशी दीवान सिंह बिष्ट नामांकन दाखिल करते हुए।
- फोटो : RAMNAGAR
रामनगर। नगर पालिका चेयरमैन हाजी मोहम्मद अकरम और प्रदेश महामंत्री किशोरी लाल ने सोमवार को नामांक पत्र खरीदा। अकरम ने कहा कि वे रणजीत रावत के पूर्ण रूप से समर्थन में है। यदि रामनगर विधानसभा से रणजीत सिंह रावत को टिकट नहीं दिया गया तो वह भी निर्दलीय चुनाव लड़ेंगे।
साथ ही अकरम ने पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत पर कटाक्ष करते हुए कहा कि वह बड़े नेता हैं इतने पुराने नेता होने के बाद भी अपने लिए सीट नहीं बना पाए जहां से वह चुनाव लड़ सके। वहीं कांग्रेस के प्रदेश महामंत्री किशोरी लाल ने भी नामांकन पत्र लिया है।
इन्होंने भी खरीदा पर्चा
-रामनगर में भाजपा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य और मंडी सचिव राकेश नैनवाल ने भी नामांकन पत्र लिया है।
-रामनगर में आम आदमी पार्टी से शिशुपाल सिंह रावत, गौरव रावत, राकेश चौहान, मोहम्मद अकील, यतिन रौतेला, चिंताराम आदि 17 लोगों ने नामांकन पत्र लिए।
-वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व चेयरमैन पवन चौहान, शिवसेना नेता विपिन उपाध्याय ने लालकुआं सीट के लिए नामांकन पत्र खरीदा।