फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घुमंतू महिला गिरोह ने ठगा आठ परिवारों को 

Tue, 09 May 2017 01:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो 
विज्ञापन
आठ परिवार - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
घुमंतू ठग महिला गिरोह ने संजयनगर में आठ परिवारों को झांसे में लेकर लाखों के जेवर और अन्य सामान लूट लिया। ठग गिरोह ने इन परिवारों को झांसे में लेने के लिए बाकायदा पुराने बर्तनों के बदले नये बर्तन दिए और पैसे भी। ठगी का एहसास होने पर पीड़ित परिवारों ने पुलिस को घटना से अवगत कराया है। 
विज्ञापन


बिंदुखत्ता संजयनगर निवासी देव सिंह अधिकारी ने सोमवार को कोतवाली पुलिस को बताया कि उनके क्षेत्र में पिछले तीन दिनों से घुमंतू महिलाओं का गिरोह सक्रिय है। इन महिलाओं ने लोगों को झांसा देकर ठगने के लिए पुराने बर्तन के बदले नये बर्तन दिए।

बताया कि सबसे पहले शुक्रवार को इन महिलाओं में से एक महिला उनके घर आई और पुराने बर्तन व टूटे-फूटे बर्तनों के बदले नये बर्तन देने का वादा किया। शाम को वह महिला वापस आई नये बर्तन देने के साथ ही दो सौ रुपये भी दे गई। इसके बाद अगले दिन वह महिला फिर आई और पुराने जेवरों का डिजायन देखने के लिए मांगने लगी और इसके एवज में प्रति जेवर पांच सौ रुपये देने का वायदा किया।
विज्ञापन


देव सिंह ने भरोसा कर पायल और अंगूठी दे दी। शाम को फिर महिला उनके पास आई और दोनों जेवर वापस करते हुए एक हजार रुपये दे गई। इसके बाद वहीं महिला एक बार फिर शनिवार सुबह उनके घर आई और घर में रखे सोने के जेवर के डिजायन के बदले दो हजार रुपये देने का वायदा कर गई।

उन्होंने महिला को दो सोने के कुंडल, मांग टीका, सोने का हार, चेन पट्टी समेत करीब सात तोला सोने के जेवर और बर्तन व तीन मोबाइल भी दे दिए। लेकिन इस बार महिला लौटकर नहीं आई। ठगी का एहसास होने पर उन्होंने अन्य लोगों को यह बात बताई।

इस पर ठगी के शिकार अन्य लोगों संजयनगर प्रथम निवासी निर्मला बिष्ट ने बताया कि उनके सोने के कुंडल, एक अंगूठी व बर्तन, रेवती देवी से पायल, कान के कुंडल व कांसे की थाल, मंजू बिष्ट से पायल, कांसे की थाल, दुर्गादेवी से सोने के कुंडल, एक तांबे की परात, पुराना बिंदुखेड़ा निवासी रेखा, हेमा व जानकी से सोन के कुंडल, पायल व अंगूठी लिए लेकर जाने की बात बताई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें