फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नैनीताल जीआईसी में अब अंग्रेजी माध्यम से भी पढ़ाई

Tue, 09 May 2017 01:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो 
विज्ञापन
निजी स्कूलों की आई शामत - फोटो : concept photo
विज्ञापन
उन अभिभावकों के लिए राहत भरी खबर है जो अपने बच्चों को अंग्रेजी माध्यम के महंगे स्कूलों में नहीं पढ़ा पा रहे हैैं। नैनीताल में 1899 में स्थापित शहीद मेजर राजेश अधिकारी राजकीय इंटरमीडिएट कॉलेज में अब विद्यार्थी हिंदी माध्यम के साथ ही अंग्रेजी माध्यम में भी पढ़ाई कर सकेंगे।
विज्ञापन


यह संभव हो सका है स्कूल के शिक्षकों की पहल पर। शिक्षकों ने अंग्रेजी माध्यम में पढ़ाई के लिए हामी भरी तो प्रधानाचार्य ने पहले चरण में नौवीं और 11वीं की कक्षाओं को अंग्रेजी माध्यम से संचालित करने का एलान कर दिया। इतना ही नहीं स्कूल के छात्रावास में प्रवेश चाहने वाले विद्यार्थी को भी विद्यालय प्रबंधन ने नि:शुल्क प्रवेश देने की घोषणा की है। 

सोमवार को प्रधानाचार्य खान मोहम्मद सलीम वाजिद ने शिक्षकों की मौजूदगी में नई पहल की घोषणा की। बाद में पत्रकार वार्ता में बताया कि इस समय स्कूल में 356 विद्यार्थी पंजीकृत हैं। प्रवक्ता के 15 में से 14 पद भरे हैं।
विज्ञापन


इतिहास के प्रवक्ता तारा दत्त उपाध्याय के फरवरी में रिटायर होने के बाद से यह पद खाली है। जबकि एलटी के सभी 11 पद भी भरे हैं। उन्होंने कहा कि लंबे समय से कई महत्वपूर्ण विषयों में शिक्षक नहीं थे लेकिन अब हिंदी में बृज मोहन शर्मा, रसायन में संजय पाटनी और नवीन चंद्र धुसिया, भौतिकी में अमित कुमार, गणित में भावेश पंत, अंग्रेजी में संजय पांडे ने कार्यभार ग्रहण कर लिया है।

विद्यालय में एनसीसी की तीनों विगों के अलावा एनएसएस की सुविधा भी है। उन्होंने कहा कि प्रवेश से संबंधित कोई अभिभावक जानकारी लेना चाहते हों तो वह फोन नंबर 05942-236425 और मोबाइल नंबर 9411199638 में भी संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें