फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोएडा ने बरेली को 3-0 से हराया

Sat, 24 Dec 2016 01:31 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रामनगर।
विज्ञापन
फुटबॉल के लिये संघर्ष करते खिलाड़ी।  - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
रामनगर। एमपी इंटर कॉलेज क्रीडा मैदान में चल रहे ऑल इंडिया फुटबॉल प्रतियोगिता के चौथे दिन एक मैच खेला गया। इसमें ऐमिटी यूनिवर्सिटी नोएडा ने यूथ क्लब बरेली को 3-0 से हराकर अगले चक्र में प्रवेश किया। मैच का शुभारंभ होटल एसोसिएशन अध्यक्ष हरि सिंह मान द्वारा किया गया। मैच के दौरान नोएडा के खिलाड़ी आशीष ने पहले हाफ के 22वें मिनट में एवं नौशाद 26वें मिनट में गोल कर टीम को 2-0 से बढ़त दिलाई।
विज्ञापन


दूसरे हाफ में नोएडा की टीम के सुरेश भाकुनी ने 55वें मिनट में एक और गोल कर टीम को 3-0 की बढ़त दिला दी। मैच के मुख्य निर्णायक भूपाल नेगी रहे जबकि महिपाल थापा व पंकज जोशी सह निर्णायक रहे। मैच कमिश्नर ललित चौधरी थे। इस दौरान क्लब कृष्णानंद पपनै, करनैल सिंह, डीसी हर्बोला, जितेंद्र बिष्ट, मो. अजीज, विनय पडलिया, बाला दत्त मठपाल, गिरीश तिवाड़ी, तसलीम टिल्लन, नवीन भट्ट, मो. शाहिद आदि थे। ब्यूरो 
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें