फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: चीना पीक में लापता प्रिंस का नहीं लगा सुराग

Thu, 12 Nov 2026 12:24 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। दोस्तों के साथ नैनीताल घूमने आया युवक अर्णव कुमार सिंह (प्रिंस कुमार) छह दिन बाद भी लापता है। बुधवार को चीना पीक के घने जंगलों में पुलिस और बचाव दलों ने चप्पा-चप्पा छान मारा लेकिन युवक का अब तक कोई सुराग नहीं मिल पाया है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, बिहार के मुंगेर जिले के पहरपुर निवासी अर्णव कुमार सिंह भीमताल में अध्ययनरत है। छह नवंबर को वह अपने दोस्तों के साथ नैनीताल घूमने आया था। इस दौरान चारों दोस्त चीना पीक की ट्रैकिंग पर निकले थे। शाम करीब पांच बजे अर्णव अचानक अपने साथियों से बिछड़ गया। काफी खोजबीन के बाद भी उसका पता नहीं चलने पर दोस्तों ने पुलिस को सूचना दी थी। इसके बाद से ही पुलिस और बचाव दल जंगल में लगातार तलाशी अभियान चला रहे हैं।

एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देश पर एसपी डॉ. जगदीश चंद्र के मार्गदर्शन और सीओ अंजना नेगी के पर्यवेक्षण में अभियान चलाया जा रहा है। मल्लीताल कोतवाली प्रभारी राजेंद्र सिंह रावत के नेतृत्व में पुलिस की टीमें लगातार सर्च ऑपरेशन में जुटी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें