हल्द्वानी। दमुवादूंगा स्थित जीपीएस जमरानी बांध स्कूल में बंदरों की दहशत से विद्यार्थी और शिक्षक परेशान हैं। बंदरों के खौफ से स्कूली बच्चे हर वक्त डरे-सहमे रहते हैं। डर इस बात का है कि कहीं कोई बंदर काट न ले।
विज्ञापन
शिक्षक दीपक नौंगाई ने बताया कि सुबह होते ही बंदरों का झुंड विद्यालय प्रांगण में पहुंच जाता है। बंदरों के कारण बच्चे न तो एक साथ बैठकर मध्याह्न भोजन कर पाते हैं और न ही खेलकूद कर पाते हैं। बच्चों को मिड-डे मील कमरों के अंदर दरवाजे बंद कर खाना पड़ रहा है। बंदर कक्षाओं के भीतर तक घुस जाते हैं। भगाओ तो काटने को दौड़ते हैं, जिससे हर समय भय का माहौल बना रहता है।