फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: हल्द्वानी में भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक आज से

Wed, 09 Sep 2026 01:18 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक आज से शुरू हो रही है। बैठक रामपुर रोड स्थित एक होटल में सुबह 10 बजे से होगी। प्रदेश प्रवक्ता सुरेश तिवारी ने बताया कि बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, पूर्व मुख्यमंत्री, सरकार के मंत्री, प्रदेश पदाधिकारी, सभी जिलों के अध्यक्ष-महामंत्री और मोर्चा-प्रकोष्ठों के पदाधिकारी शामिल होंगे।
विज्ञापन

बुधवार को मुख्यमंत्री दिनभर हल्द्वानी में रहेंगे। वे सुबह 10:25 बजे कार्यसमिति के उद्घाटन सत्र में शामिल होंगे। दोपहर 2:20 बजे राष्ट्रीय अध्यक्ष के स्वागत के लिए पंतनगर एयरपोर्ट जाएंगे। इसके बाद दोपहर 3:10 बजे प्रदेश कार्यसमिति की बैठक, शाम 5 बजे प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक और शाम 7 बजे कोर कमेटी की बैठक में शामिल होंगे। सभी बैठकें हल्द्वानी में होंगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें