फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा का पता नहीं, कांग्रेस में घमासान

Thu, 05 Jan 2017 01:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो भीमताल
विज्ञापन
राजनी‌ति - फोटो : demo
विज्ञापन
हॉट सीट साबित हो रही भीमताल विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस में टिकट को लेकर घमासान होना तय माना जा रहा है। निवर्तमान विधायक दान सिंह भंडारी और पिछले चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी रहे राम सिंह कैड़ा टिकट के मुद्दे पर आमने-सामने आ गए हैं। भाजपा को यहां अभी तक अपनी जीत को बरकरार रख सकने वाला चेहरा नहीं मिल पाया है।
विज्ञापन


भीमताल विधानसभा क्षेत्र में भीमताल, रामगढ़, धारी और ओखलकांडा ब्लाक शामिल हैं। पिछले चुनाव में दान सिंह भंडारी ने यह सीट भाजपा के टिकट पर जीती थी तब बसपा के मोहन पाल दूसरे और कांग्रेस के राम सिंह कैड़ा तीसरे स्थान पर रहे थे।

जब तक भंडारी भाजपा में थे तब तक यही माना जा रहा था कि इस चुनाव में भी भाजपा भंडारी पर ही दांव खेलेगी। यही कारण था कि तब तक भाजपा में टिकट का एक भी दावेदार सामने नहीं आया था। भंडारी के पाला बदलने के बाद जहां एक ओर कांग्रेस में टिकट के दावेदारों के समीकरण बिगड़ गए। भाजपा से भी कुछ नए पुराने चेहरों ने टिकट की दावेदारी की है।
विज्ञापन



कांग्रेस में टिकट के दावेदारों की लंबी लिस्ट है। दावेदारों का एक खेमा भंडारी को टिकट देने के खिलाफ है। इस खेेमे में पूर्व प्रत्याशी रहे राम सिंह कैड़ा भी शामिल हैं। ऐसे में यदि भंडारी टिकट पाने में सफल हो जाते हैं तो कांग्रेस में घमासान होना तय है।

तीसरी प्रमुख पार्टी बसपा पहले ही भीमताल सीट पर तारादत्त पांडे को मैदान में उतार चुकी है। इसका नुकसान सीधे कांग्रेस और भाजपा को होगा। इस बार यहां भाजपा और कांग्रेस का खेल कुछ हद तक उक्रांद भी बिगाड़ेगी। इस बार उक्रांद ने नैनीताल के पूर्व विधायक डा. नारायण सिंह जंतवाल को भीमताल से मैदान में उतारा है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें