फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: इंन्फ्लूएंसर बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में नौ साल की किरन सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
रामनगर। रामनगर की नौ साल की किरन कोटवाल को गिनीज बुक में इंन्फ्लूएंसर ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड का खिताब मिला है। किरन ने काफी वर्षों की मेहनत से 50 वाद्य यंत्र बजाकर उपलब्धि हासिल की है। रामनगर निवासी किरन कोटवाल गुरुनानक स्कूल में पांचवीं कक्षा की छात्रा है। किरन के पिता प्रकाश कोटवाल ने बताया कि इस उपलब्धि को पाने के लिए उसने काफी अभ्यास किया है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि किरन की उम्र नौ साल तीन माह व 28 दिन है। किरन ने बाल कलाकार के रूप मे 50 म्यूजिकल वाद्य यंत्रों को बजाकर इंन्फ्लूएंसर बन अपना नाम गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बुक में दर्ज कराया है। लोगों ने किरन की इस सफलता को बड़ी उपलब्धि बताया। 25 जनवरी 2026 को जयपुर इंटरनेशनल सेंटर अवाॅर्ड कार्यक्रम में किरन को सम्मान दिया गया। यहां कई राज्यों से चुने गए कुछ विशिष्ट प्रतिभावानों को प्रतिभा सम्मान के लिए चयनित किया गया था।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें