गरमपानी (नैनीताल)। अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज भुजान की कक्षा सात की छात्रा निकारिका राणा ने नव चेतना सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता के जूनियर वर्ग और छात्र निशांत बिष्ट ने सीनियर वर्ग में विद्यालय स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त किया है।
प्रधानाचार्य डॉ. संजीव सिंह अहलावत ने बताया कि बुधवार को रानीखेत के जीजीआईसी में दोनों विद्यार्थियों ने नव चेतना सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया था। उन्होंने बताया कि दोनों विजेता विद्यार्थियों को शनिवार को जिम कार्बेट नेशनल पार्क, म्यूजियम जंगल सफारी और आहना रिसॉर्ट में रात्रि विश्राम के लिए भेजा जाएगा। साथ ही विद्यालय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन करने वाले छात्र निशांत बिष्ट को एक दिन का प्रधानाचार्य बनाया जाएगा। संवाद