फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: रानीबाग-भीमताल मार्ग पर रात का सफर जोखिम भरा, सुरक्षा इंतजामों का अभाव

Wed, 18 Nov 2026 01:13 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। कैंची धाम को जाने वाली रानीबाग-भीमताल मार्ग पर रात के समय वाहन चालकों की लापरवाही के कारण दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ गया है। मैदानी क्षेत्रों से आने वाले कई श्रद्धालु, जिन्हें पहाड़ी सड़कों पर वाहन चलाने का अनुभव कम होता है, रात में बेतरतीब तरीके से गाड़ियां दौड़ा रहे हैं। इससे आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं। बावजूद इसके अभी तक इस रोड में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं हुए हैं।
विज्ञापन

इस मार्ग पर रात में सफर करने वाले वाहन चालकों को सुरक्षा के नाम पर कोई खास इंतजाम नहीं मिलते। न तो सड़क पर रिफ्लेक्टर लगे हैं और न ही रेडियम लाइटें हैं, जो रात में दृश्यता बढ़ाने में सहायक होती हैं। इसके अतिरिक्त, परिवहन विभाग और पुलिस की ओर से लापरवाही से वाहन चलाने वालों के खिलाफ कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की जा रही है। ऐसे वाहन चालकों की पहचान के लिए कैमरे भी नहीं लगाए गए हैं।
स्थानीय लोगों के मुताबिक मैदानी क्षेत्रों से पहाड़ को आने वाले वाहन चालकों को खाई की ओर वाहन चलाने में डर लगता है। ऐसे में वह गलत दिशा में वाहन चलाते हैं। जिस कारण कई बार मैदान से पहाड़ को जाने वाले और पहाड़ से मैदान की ओर आने वाले वाहन में आमने सामने की टक्कर भी हो जाती है। वहीं दूसरी ओर गलत दिशा में वाहन चलाने से वाहन के खाई में गिरने का खतरा बना रहता है। क्षेत्र के लोगों ने विभागीय अधिकारियों से रानीबाग भीमताल रोड में रिफ्लेक्टर और रेडियम लाइटें लगाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें