हल्द्वानी। होमगार्ड स्वयंसेवक भर्ती में शामिल अभ्यर्थियों की परीक्षाफल संबंधी शंका और आपत्तियों के निस्तारण के लिए 19 और 20 नवंबर को सुनवाई होगी। भर्ती बोर्ड के अध्यक्ष व मंडलीय कमांडेंट एलएम जोशी ने बताया कि अभ्यर्थी को अपनी समस्या या शंका के समाधान के लिए तय तिथि पर जिला होमगार्ड नैनीताल के हल्द्वानी स्थित कार्यालय में उपस्थित होना होगा। बता दें कि होमगार्ड भर्ती प्रक्रिया में खेल प्रमाणपत्रों का मामला पिछले दिनों प्रदेश भर में सुर्खियों में रहा था।