फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: पांच गोल्ड के लिए आज लेजर रन में खेलेंगे खिलाड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
फोटो

हल्द्वानी। राष्ट्रीय खेलों के तहत गौलापार स्टेडियम में शनिवार से मॉडर्न पेंटाथलॉन खेल शुरू होगा। इसमें पहले दिन लेजर रन इवेंट होगा। इसमें भाग लेने के लिए देशभर से करीब 300 खिलाड़ी शहर पहुंच चुके हैं। मॉडर्न पेंटाथलॉन एसोसिएशन के सचिव दयाल सिंह ने बताया कि पहले दिन लेजर रन में पांच श्रेणियों में इवेंट होंगे। व्यक्तिगत श्रेणी में महिला और पुरुष वर्ग की प्रतियोगिता होगी। टीम इवेंट में महिला और पुरुष वर्ग के खेल होंगे। इसके अलग मिक्स रिले की प्रतियोगिता होगी। शाम तक पांच गोल्ड, पांच रजत पदक और पांच कांस्य पदक वितरित किए जायेंगे।
विज्ञापन


यूं होगा लेजर रन इवेंट-
खिलाड़ी पहले 600 मीटर दौड़ पूरी करेंगे। इसके बाद 10 मीटर को शूटिंग करेंगे। फिर दौड़ और फिर शूटिंग। ऐसे पांच बार दौड़ और चार बार शूटिंग होगी। कम समय में ज्यादा स्कोर करने वाला खिलाड़ी विजेता होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें