फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: दमुवाढूंगा में नवनिर्मित इंटरलॉक टाइल वाली सड़क बही

Mon, 20 Jul 2026 01:14 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। बारिश ने पहाड़ से लेकर मैदान तक बारिश ने ड्रेनेज सिस्टम और सफाई के दावों की पोल खोल कर रख दी है। शनिवार रात दमुवाढूंगा में इंटरलॉकिंग टाइल वाली सड़क पानी के तेज बहाव में बह गई।
विज्ञापन

दमुवाढूंगा क्षेत्र में बहने वाले नाले ने भी बारिश के बाद कहर बरपाया। यहां शिवपुरी क्षेत्र में लोनिवि की ओर से बनाई जा रही इंटरलाकिंग टाइल वाली सड़क का कुछ हिस्सा बह गया। लोनिवि की अधिकारियों ने बताया कि पास ही बह रहा नाले के उफान पर आने से पानी नवनिर्मित सड़क पर आ गया। रात बारिश के बीच दमुवाढूंगा वार्ड-35, 36 क्षेत्र की सड़कें नदी में तब्दील हो गईं। जजफार्म, मुखानी, भगवानपुर, राजपुरा, बनभूलपुरा, मानपुर पश्चिम रामपुर रोड, सुभाषनगर में सड़कों के कीचड़ से सनने के कारण लोगों को आवाजाही में दिक्कतें हुईं।

अहेतुक सहायक राशि के चेक बांटे
वार्ड-11 के तल्ला गोरखपुर क्षेत्र में 13 घरों में पानी भरने से बिस्तर, कपड़े, अनाज समेत घरेलू सामान खराब हो गया था। रविवार को राजस्व की टीम क्षेत्र में पहुंची और नुकसान का आकलन लिया। तहसीलदार कुलदीप पांडे ने 13 परिवारों को अहेतुक सहायक राशि के तौर पर पांच-पांच हजार के चेक सौंपे।
विज्ञापन


काठगोदाम में गहराया पानी का संकट
लगातार बारिश के कारण गौला बैराज से शीतलाहाट फिल्टर प्लांट की जलापूर्ति ठप हो रही है। इससे काठगोदाम की 10 हजार की आबादी के समक्ष पेयजल संकट से जूझना पड़ रहा है। बीते शनिवार को बंद आपूर्ति रविवार सुबह शुरू होने के बाद दोपहर में फिर बंद हो गई। बैराज में सिल्ट आने के कारण प्लांट की पंपिंग प्रभावित है। जल संस्थान के अपर सहायक अभियंता सतीश बिष्ट ने बताया कि काठगोदाम क्षेत्र में टैंकरों से पानी बांटा जा रहा है।
विज्ञापन


नहर में कचरा जमा होने के कारण पानी की निकासी बाधित हो गई थी। रात ही सिंचाई और नगर निगम की टीम ने जेसीबी से कचरा हटाकर पानी की निकासी शुरू कराई।
परितोष वर्मा, नगर आयुक्त

बारिश के मद्देनजर अधिकारियों और कर्मचारियों को अलर्ट मोड पर रहने के लिए कहा गया है। जलभराव से निपटने के लिए संसाधनों के साथ टीम तैनात की गई है।
एपी बाजपेयी, सिटी मजिस्ट्रेट
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें