फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झाड़ियों में नवजात का क्षत-विक्षत शव मिला

विज्ञापन
धारी के पोखराड़ में नवजात कन्या का शव मिलने से घटना स्थल पर पहुंची पुलिस। अमर उजाला - फोटो : BHIMTAL
विज्ञापन
मुक्तेश्वर (नैनीताल)। धारी के सैम मंदिर चौखुका के पास गंगुवाचौड़-टांडी पोखराड़ पैदल मार्ग पर झाड़ियों में बृहस्पतिवार सुबह नवजात बालिका का क्षत-विक्षत शव मिला। यह शव कपड़े के थैले में झाड़ियों के पीछे पड़ा देख चारा लेने जा रही महिलाओं ने सरपंच कुंदन सिंह को सूचना दी।
विज्ञापन

सरपंच की सूचना पर मुक्तेश्वर थानाध्यक्ष कैलाश जोशी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नैनीताल भिजवाया। पुलिस के मुताबिक शव दो या तीन दिन पुराना है। खून से सने नवजात बालिका के सिर और पैर पर हल्के चोट के निशान है। शव से दुर्गंध आ रही थी। इस दौरान एसआई कुंदन सिंह, कांस्टेबल रमेश काला, दीपा नेगी, सरपंच कुंदन सिंह बिष्ट, उमेद सिंह, खीम राम आदि थे।
मारकर तो नहीं फेंकी गई थी नवजात
क्षत-विक्षत शव मिलने के बाद कई सवाल खड़े हो गए हैं। बालिका के सिर और पैर पर चोट के निशान मिले हैं। आशंका है कि किसी ने नवजात को मारकर शव कपड़े के थैले में लाकर झाड़ियों में फेंक दिया होगा। ग्रामीणों ने आरोपी को गिरफ्तार कर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें