फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ढाबे पर मारपीट, कोतवाली में पुलिसकर्मियों से भिड़े

विज्ञापन
Strike at Dhabaab, fight with police personnel in Kotwali
विज्ञापन
हल्द्वानी। आवास विकास कालोनी में बुधवार की रात कार आगे-पीछे करने के विवाद में दो पक्षों में मारपीट हो गई। भोटिया पड़ाव पुलिस ने दोनों पक्षों के चार लोगों को हिरासत में लिया तो थाने में दोनों पक्षों के समर्थक पुलिसकर्मियों से भिड़ गए। पुलिस ने किसी तरह लोगों को वहां से भगाया।
विज्ञापन

आवास विकास में ढाबे के पास शराब पीने के बाद कार आगे पीछे करने को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़ गए। गाली गलौज के बाद दोनों पक्षों में मारपीट होने लगी। पुलिस ने सुभाषनगर निवासी पौंजीत सिंह, पंकज और दूसरे पक्ष के गौलापार सीतापुर निवासी गुरप्रीत सिंह और देवपुर गौलापार निवासी करमजीत संधू को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने चारों का बेस अस्पताल में मेडिकल मुआयना कराया।
अस्पताल में दोनों पक्ष भिड़ने पर आमादा हो गए, लेकिन सिपाही गौरव चौधरी चारों को थाने ले आया। थाने में आने पर दोनों पक्षों को समर्थक मुंशी सहित अन्य पुलिसकर्मियों से भिड़ गए। वायरलेस होने पर एसएसआई विजय मेहता, मंगल पड़ाव चौकी प्रभारी बलवंत कंबोल, हीरानगर चौकी प्रभारी प्रीती सिंह, मंडी चौकी प्रभारी मुनौव्वर हुसैन सहित काफी फोर्स थाने पहुंच गई। पुलिस की सख्ती देखकर दोनों पक्ष समझौता करने के लिए तैयार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें