इधर पूरे दिन पर्यटकों ने नैनीझील में नौकायन का लुत्फ उठाया। दोेपहर के बाद शहर में मौसम का बिगड़ता मिजाज देख पर्यटक बर्फबारी होने का अनुमान लगाकर खुश नजर आ रहे हैं। वहीं, पर्यटन कारोबारी भी थर्टी फर्स्ट के दौरान भारी संख्या में पर्यटकों के आने की उम्मीद लगा रहे हैं।
होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष दिग्विजय सिंह बिष्ट ने बताया कि थर्टी फर्स्ट के लिए होटल एसोसिएशन की ओर से पूरी तैयारी कर ली गई है। थर्टी फर्स्ट व नए साल पर अच्छे पर्यटन की उम्मीद है।
वहीं, इस बार कुमाऊंनी व्यजनों के साथ ही सैलानियों को मडुवे की जलेबी परोसी जाएगी। होटल में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित होंगे। वर्तमान में करीब 80 फीसदी कमरों की बुकिंग हो चुकी है। होटल एडं रेस्टोरेंट एसोसिएशन नैननीताल के अध्यक्ष दिग्विजय सिंह बिष्ट का कहना है कि थर्टी फर्स्ट और नए साल के लिए माल रोड को आकर्षक लाइटों से सजाया गया है।