फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर पालिका चुनाव के लिए नई मतदाता सूची बनेगी

Sat, 04 Nov 2017 02:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, रामनगर
विज्ञापन
नगर पालिका चुनाव के लिए नई मतदाता सूची बनेगी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
रामनगर (नैनीताल)। नगर स्थानीय निकाय निर्वाचन - 2018 के लिए नई मतदाता सूची बनेगी। इसके लिए कार्यक्रम निर्धारित किया गया है। इसकी तैयारी के लिए शुक्रवार को पालिका सभागार में अफसरों की बैठक हुई। बताया कि नगर पालिका परिषद के लिए 20 वार्डों की निर्वाचक नामावली बनी है। अब इसे सुधारा जाना है। इसके लिए निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, एसडीएम परितोष वर्मा एवं सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, तहसीलदार प्रियंका रानी, नोडल अधिकारी, अधिशासी अधिकारी मनोज दास हैं। उन्होंने इसके लिए नियुक्त संगणकों, पर्यवेक्षकों को प्रशिक्षण दिया।
विज्ञापन


निर्देशित किया कि वह इस कार्य को निर्धारित अवधि के अंदर पूर्ण कर लें। इस कार्य में लापरवाही न बरती जाए। संगणक अपने संबंधित वार्ड में प्रत्येक घर में अवश्य जाएं। एक जनवरी 2018 को 18 वर्ष आयु पूर्ण करने वाले व्यक्तियों के नाम निर्वाचक नामावली में दर्ज करें। इसके लिए नियुक्त संगणक आठ नवंबर से 11 दिसंबर तक घर-घर पहुंचेंगे। उन्होंने आम लोगों, राजनीतिक दलों से जुड़े कार्यकर्ताओं से भी अभियान में सहयोग देने की अपील की है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें