रामनगर (नैनीताल)। जिप्सी संचालकों ने शुक्रवार को कार्बेट टाइगर रिजर्व के निदेशक सुरेंद्र मेहरा को ज्ञापन सौंपा। इसमें कार्बेट नेशनल पार्क भ्रमण के लिए जिप्सी पंजीकरण की प्रक्रिया का विरोध किया गया। ज्ञापन में कहा गया है कि हाइकोर्ट ने जिप्सी के संचालन में एक व्यक्ति को एक परमिट, संख्या पूरी न होने पर एक व्यक्ति के लाभ से दो या तीन परमिट की अनुमति दी है। न्यायालय द्वारा जो आदेश जारी किया गया है उसका उद्देश्य अधिक से अधिक लोगों केे रोजगार दिलाना है लेकिन जिस तरीके से जिप्सियों का पंजीकरण किया जा रहा है, उसमें कहीं भी यह उद्देश्य पूरा नहीं हो पा रहा है। इसका जिप्सी संचालकों द्वारा विरोध करते है। इस दौरान जगदीश छिम्वाल, अहमद हुसैन, अनवर हुसैन, योगेश जोशी, खीमानंद, संजय छिम्वाल, मो. यूसुफ सहित आदि थे।