फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वन अनुसंधान की मदद को ओएनजीसी आगे आया, वाहनों को उपलब्ध कराया

विज्ञापन
New Vehicle For Forest Department By ONGC
विज्ञापन
हल्द्वानी। वन विभाग की अनुसंधान शाखा की मदद के लिए ऑयल एंड नेचुरल गैस कारपोरेशन (ओएनजीसी) आगे आया है। ओएनजीसी ने वन अनुसंधान शाखा को रिसर्च में मदद के लिए पांच कैंपर वाहन उपलब्ध कराए हैं। वहीं, कैंपा मद से भी वन अनुसंधान के फील्ड स्टाफ को बाइक देने की तैयारी है।
विज्ञापन

सामान्य तौर पर वन विभाग के टेरिटोरियल डिविजन में वन्यजीव संरक्षण के लिए काम करने वाले गैर सरकारी संगठन मदद करते रहे हैं। वह प्रभागों को गश्त आदि के लिए बाइक से लेकर जीप तक उपलब्ध कराते हैं। अब ओएनजीसी ने पांच कैंपर वाहन उपलब्ध कराएं हैं।
मुख्य वन संरक्षक संजीव चतुर्वेदी ने बताया कि ओएनजीसी ने सीएसआर के तहत वाहन (करीब पचास लाख रुपये के ) उपलब्ध कराए हैं। इनको हल्द्वानी, रानीखेत, गोपेश्वर, देहरादून और पिथौरागढ़ रेंज में भेजा जाएगा। इन वाहनों के उपलब्ध होने से कर्मियों को मदद मिलेगी और अनुसंधान, अध्ययन के कार्यों में सहायता मिलेगी। वहीं, कैंपा मद से पहले पांच बाइकों को वन कर्मियों को उपलब्ध कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें