फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: साइबर क्राइम का नया ट्रेंड...यूट्यूब चैनल से गायब कर दिए वीडियो

Fri, 28 Mar 2025 02:15 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। साइबर क्राइम के ट्रेंड भी खूब बदल रहे हैं। अब तक साइबर ठग खातों से रुपये उड़ाते थे लेकिन अब उन्होंने गीत, वीडियो तक उड़़ाने शुरू कर दिए हैं। मामला शहर के एक दिव्यांग गायक से जुड़ा है। उनके यू ट्यूब चैनल पर जैसे ही उनके गानों की वीडियो लोड हुआ, उसी समय आई फोन कॉल के बाद उनका मोबाइल डैड हुआ और उनकी आईडी के सारे वीडियो व अन्य चीजें गायब हो गईं।
विज्ञापन

दिव्यांग गायक दीपक सुयाल ने बताया कि गायन के क्षेत्र में उन्हें राज्य सरकार से भी सम्मान प्राप्त हो चुका है। वह अपने गाने, वीडियो के लिए अपने यू ट्यूब चैनल का भी इस्तेमाल करते हैं। तीन-चार दिन पहले उनके मोबाइल पर किसी की काॅल आई। जैसे ही उन्होंने फोन उठाया, वैसे ही वह डेड हो गया। जब तक मोबाइल दोबारा सही होता, तब तक काॅलर ने उनके मोबाइल के सारे पासवर्ड, यू ट्यूब चैनल के सारे वीडियो डिलीट कर दिए। कहा कि इसके पीछे कुछ लोकगायक भी शामिल हाे सकते हैं।
बताया कि उनके गाना का एक नया एलबम भी उसी समय अपलोड हुआ था। जैसे ही अपलोडिंग हुई ठीक उसी समय यह कॉल आई थी। उन्होंने अपने मोबाइल से कॉलर की डिटेल लेकर कार्रवाई की मांग की। कोतवाली हल्द्वानी के इंस्पेक्टर राजेश यादव ने बताया कि अज्ञात के खिलाफ साइबर ठगी की धारा में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें