फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: दबंग युवाओं ने बुजुर्ग को गिरा-गिराकर पीटा, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

Fri, 28 Mar 2025 02:14 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। होली के दिन 15 मार्च को तीन बाइक पर सवार दबंग युवाओं ने 77 वर्षीय एक व्यक्ति को गिरा-गिराकर पीटा। बुजुर्ग की पत्नी ने पुलिस को सूचना दी और सोबन सिंह जीना अस्पताल में इलाज कराया। सही होने के बाद बुजुर्ग ने तहरीर दी। पुलिस ने दस युवकों के खिलाफ मुखानी थाने में मारपीट की धारा में मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

मामला गैस गोदाम रोड के द्वारिकाफेस- एक कुसुमखेड़ा से जुड़ा है। यहां के निवासी जगमोहन बुधानी अपने मोहल्ले में ही होली खेलने के लिए निकले। होली खेलते हुए सभी लोग सुबह करीब दस बजे मोहल्ले के एक ही मकान पर पहुंचे। रिपोर्ट के मुताबिक वहां पड़ोसी विनोद उप्रेती उर्फ बंटी अपने 8-10 साथियों के साथ तीन बाइकों पर आ गया। उसने बिना बात के जगमोहन पर मोटरसाइकिल चढ़ाने की कोशिश की। वह किनारे हो गए। ऐसा न करने की बात कही तो उन युवकों ने गाली गलौज की।
बाद में जगमोहन ममता के घर होली की बधाई देने गए। वहां से निकलने पर मकान के दायीं ओर एक खाली प्लॉट में बंटी अपने साथियों के साथ मौजूद था। उसने जगमोहन की जमकर पिटाई की। गिरा-गिराकर पीटा। उन्हें व बेटे को जान से मारने की धमकी दी। कॉलोनी के लोग उन्हें पत्नी दीपा के पास लेकर गए, उन्होंने डायल 112 को सूचना दी। पुलिस ने हॉस्पिटल ले जाने की सलाह दी। सोबन सिंह जीना बेस चिकित्सालय उपचार के बाद अब तहरीर दी। थाना प्रभारी विजय सिंह मेहता ने बताया कि तहरीर और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर बंटी के अलावा अज्ञात युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें