फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: मोहान में बन रहा नया पर्यटन जोन

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


रामनगर (नैनीताल)। अल्मोड़ा वन प्रभाग मोहान क्षेत्र में पर्यटन जोन बना रहा है, जिसका कार्य अंतिम चरण में है। पर्यटन जोन में करीब 17 किमी का ट्रैक बनेगा जिसमें पर्यटक जंगल सफारी कर सकेंगे। इस माह के अंत तक इस पर्यटन जोन के शुरू होने की संभावना है।



अल्मोड़ा वन प्रभाग ने जंगल सफारी के लिए मोहान क्षेत्र में पर्यटन जोन तैयार किया है, जिसका कार्य अंतिम दौर में है। आईएमपीसीएल मोहान फैक्टरी के पास से नए पर्यटन जोन का गेट बन रहा है। मोहान रेंजर गंगा सरन ने बताया कि जंगल के अंदर 17 किमी का ट्रैक कोसी नदी के किनारे से गुजरेगा। इस पर्यटन जोन में भी सैलानी जंगल सफारी कर वन्यजीवों को देख सकेंगे।
विज्ञापन


मोहान से कुमेरिया तक पर्यटक अपने वाहनों में घूमकर यहां की जैवविविधता को निहारते हैं। कॉर्बेट टाइगर रिजर्व के आसपास के क्षेत्र में जंगल सफारी की अपार संभावना है। इसके चलते तराई पश्चिमी वन प्रभाग ने फाटो, हाथीडगर पर्यटन जोन शुरू किया है, तो वहीं रामनगर वन प्रभाग ने सीतावनी जोन के अलावा एक अन्य पर्यटन जोन कोटा को शुरू करने की कवायद शुरू की हुई है।

कोट ===

मोहान में नया पर्यटन जोन लगभग तैयार हो चुका है। इस माह के अंत तक पर्यटकों के लिए जोन खोला जाएगा और पर्यटक जंगल सफारी करेंगे। -पीके पात्रो, मुख्य वन संरक्षक, कुमाऊं
विज्ञापन






रामनगर रेंज में मोहान 11वां पर्यटन जोन



रामनगर क्षेत्र में मोहान में ग्यारह पर्यटन जोन होगा। कॉर्बेट टाइगर रिजर्व में ढेला, झिरना, बिजरानी, गर्जिया, सर्पदुली, ढिकाला, दुर्गादेवी पर्यटन जोन है। रामनगर वन प्रभाग का सीतावनी जोन, तराई पश्चिमी वन प्रभाग का फाटो जोन और अब हाथीडंगर पर्यटन जोन हो गया है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें