फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार्बेट टाइगर रिजर्व में दिखा नई प्रजाति का पक्षी

विज्ञापन
रामनगर के कॉर्बेट पार्क में दिखी नई प्रजाति की पक्षी। - फोटो : RAMNAGAR
विज्ञापन
रामनगर (नैनीताल)। कॉर्बेट टाइगर रिजर्व में तीन दिन चली पक्षी गणना के दौरान पक्षी विशेषज्ञों को नई प्रजाति का एक पक्षी दिखाई दिया। इसे पहली बार कॉर्बेट टाइगर रिजर्व में देखा गया है। इससे उत्साहित कॉर्बेट प्रशासन पक्षी के बारे में जानकारी जुटाने में लगा हुआ है।
विज्ञापन

कॉर्बेट टाइगर रिजर्व में 16 से 18 फरवरी तक पक्षी गणना का कार्य चला। सीटीआर प्रशासन ने वॉलिंटियर और पक्षी विशेषज्ञों के सहयोग से पक्षी गणना कराई। करीब 300 से अधिक प्रजाति के पक्षियों को रिकॉर्ड किया गया। एक पक्षी ने सीटीआर प्रशासन का उत्साह बढ़ा दिया। सर्पदुली रेंज के अंतर्गत धनगढ़ी क्षेत्र में 16 फरवरी को एक पक्षी के अलग-अलग स्थानों पर फोटो लिए गए। इस पक्षी को पहले कभी नहीं देखा गया था। इस पक्षी के फोटो का मिलान भारतीय उपमहाद्वीप के पक्षियों के लिए पॉकेट गाइड व कॉर्बेट टाइगर रिजर्व की चिह्नित पक्षियों की सूची से किया गया। कुछ पक्षी विशेषज्ञ इस पक्षी की प्रजाति को येलो बेलिड फैरी फैंटल भी बता रहे हैं। इस नई प्रजाति के मिलने पर सीटीआर प्रशासन उत्साहित है और पक्षी विशेषज्ञों से इस पर राय ले रहा है।
येलो बेलिड फैरी-फैंटल
येलो बेलिड फैरी-फैंटल भारतीय उपमहाद्वीप, हिमालय और थाईलैंड, वियतनाम और म्यांमार आदि दक्षिण-पूर्व के भागों में पाया जाता है। इस पक्षी को भी उसी प्रजाति से जोड़कर देखा जा रहा है। यह आकार में लगभग 8 सेमी है। इसका निचला हिस्सा और सिर पीले रंग का, जबकि ऊपरी हिस्सा काला है। आंखों के चारों ओर भी काला रंग है। पूंछ काली और चौड़ी, उस पर सफेद रंग की धारियां हैं। इसे दुर्लभ पक्षियों की सूची में रखा गया है।
विज्ञापन

कॉर्बेट टाइगर रिजर्व में तीन दिन चली पक्षी गणना के दौरान नई प्रजाति के पक्षी को देखा गया है। पक्षी के बारे में और जानकारी जुटाई जा रही है। पक्षी गणना में करीब 300 से अधिक प्रजाति के पक्षियों को रिकॉर्ड किया गया है।
विज्ञापन

राहुल, निदेशक कॉर्बेट टाइगर रिजर्व
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें