फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: एपण कला को सहेजने की नई पहल

विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। कुमाऊं विश्वविद्यालय के माता जिया रानी महिला अध्ययन केंद्र ने एपण व रंगवाली सर्टिफिकेट कोर्स शुरू किया है। यह पाठ्यक्रम उत्तराखंड की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण के साथ युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ रहा है।
विज्ञापन


यह कोर्स राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के उद्देश्यों को पूरा करता है। इसमें कुमाऊं की प्रसिद्ध एपण कला और पारंपरिक पिछौड़ा के निर्माण की बारीकियां सिखाई जाती हैं। महिला अध्ययन केंद्र की संचालक किरन तिवारी ने कहा कि आधुनिकता की दौड़ में इन कलाओं का मूल स्वरूप धूमिल न हो। प्रशिक्षुओं को रासायनिक रंगों के बजाय पारंपरिक गेरू और बिस्वार के उपयोग के लिए प्रोत्साहित किया जाता है।
पाठ्यक्रम में कलात्मक कौशल के साथ व्यावसायिक प्रबंधन, मार्केटिंग और ब्रांडिंग का प्रशिक्षण भी शामिल है। इसका उद्देश्य छात्रों को अपनी कृतियों को वैश्विक बाजार तक पहुंचाने में मदद करना है। यह पहल युवाओं और महिलाओं को सांस्कृतिक संरक्षण के साथ आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने पर केंद्रित है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें