सुशीला तिवारी अस्पताल हल्द्वानी में करीब दो करोड़ की एंडोस्कोपी मशीन आने के बाद मरीजों को बाहरी प्रदेशों की ओर नहीं जाना पड़ेगा। न्यूरो सर्जरी विभाग ने एंडोस्कोपी के जरिए मरीज की स्पाइन सर्जरी करने में सफलता हासिल की है। कमर की डिस्क खिसकने के कारण अल्मोड़ा सोमेश्वर निवासी महेंद्र गिरि (32) छह माह से दिक्कत थी। दो घंटे के सफल ऑपरेशन के बाद मरीज चलने-फिरने लगा।
मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. अरुण जोशी ने जटिल सर्जरी पर पूरी टीम को बधाई दी।
ऑपरेशन करने वाले न्यूरोसर्जन डाॅ. अभिषेक राज ने बताया मरीज की एक नस दबने से वह एक महीने से चल फिर भी नहीं पा रहा था। सोमवार को मरीज का ऑपरेशन किया गया। उन्होंने टीम के सहयोगी डॉ. राकेश के अलावा एनेस्थीसिया विभाग और अपने स्टाफ का आभार जताया। बताया कि प्राइवेट अस्पतालों यह ऑपरेशन करीब डेढ़ लाख रुपये में होता है। बताया कि अधिकतर ऑपरेशन आयुष्मान योजना के तहत निःशुल्क किए जाते हैं।