फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

न नेता, न स्टार फिर भी जलवा बरकरार

Sat, 04 Feb 2017 02:15 AM IST
निशांत खनी
विज्ञापन
राजनी‌ति - फोटो : demo pic
विज्ञापन
नैनीताल जिले में चार सीटों पर निर्दलीय प्रत्याशियों ने भाजपा और कांग्रेस का गणित बिगाड़ दिया है। तीन सीटों पर तो भाजपा और कांग्रेस के अपने ही बागी मैदान में हैं। निर्दलीय प्रत्याशी चुनाव रण में जबर्दस्त फाइट में आ गए हैं।
विज्ञापन


निर्दलीय प्रत्याशियों के पास न तो कोई नेता है और न स्टार, फिर भी मतदाताओं के बीच उनका जलवा बरकरार है। निर्दलीय प्रत्याशियों के बढ़ते जनाधार से उलटफेर की संभावनाएं बढ़ गई हैं।

नैनीताल जिले में छह विधानसभाएं हैं। हल्द्वानी और रामनगर को छोड़कर बाकी सभी सीटों पर बागी मैदान में हैं। पार्टी प्रत्याशी के खिलाफ बगावत करने वाले निर्दलीय दशकों से पार्टी की मुख्यधारा से जुड़े रहे हैं।
विज्ञापन


अपने-अपने बागियों को मनाने के लिए भाजपा और कांग्रेस ने भरसक कोशिशें भी कीं, लेकिन बागियों ने नाम वापसी नहीं की। बागियों के निर्दलीय मैदान में उतरने से आम जनता की सहानुभूति भी मिलने लगी है।

इससे भाजपा और कांग्रेस में खलबली मची है। बागी निर्दलीय प्रत्याशी होने के बाद भी भाजपा और कांग्रेस के वोट बैंक में सेंधमारी कर रहे हैं। इससे घबराए दोनों दलों ने मतदाताओं को रिझाने के लिए स्टार प्रचारकों का सहारा ले लिया है।

फरवरी पहले सप्ताह से स्टार प्रचारकों ने दस्तक देनी शुरू कर दी है। मुख्यमंत्री हरीश रावत खुद मोर्चा संभाले हुए हैं। किच्छा से चुनाव लड़ने के बावजूद मुख्यमंत्री तराई, भाबर और पहाड़ की सीटों पर कांग्रेसी प्रत्याशियों के लिए वोट मांग रहे हैं।

भाजपा के पास भी पार्टी प्रत्याशियों के पक्ष में वोट मांगने के लिए बड़े चेहरे हैं। भाजपा और कांग्रेस प्रत्याशियों के पक्ष में माहौल बनाने के लिए जिले की अधिकतर सीटों पर बॉलीवुड स्टारों के रोड शो और जनसभाएं होनी हैं। नेता और स्टार चेहरों के बीच निर्दलीय अपने बलबूते हाथ जोड़कर मतदाताओं के बीच पहुंच रहे हैं।

नैनीताल से भाजपा के बागी हेम आर्या फाइट में हैं। लालकुआं से कांग्रेस के बागी हरेंद्र बोरा और भीमताल से राम सिंह कैड़ा भी कांग्रेस को जबर्दस्त नुकसान पहुंचा रहे हैं। कालाढूंगी से कालाढूंगी विकास मंच के संयोजक महेश शर्मा भी भाजपा और कांग्रेस के लिए मुसीबत बने हैं। यहां से भाजपा के बागी हरेंद्र दरम्वाल भी मैदान में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें