फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेत की मेड़ को लेकर भिड़े पड़ोसी, तीन महिलाएं घायल

विज्ञापन
लालकुआं कोतवाली पहुंचे ग्रामीण। - फोटो : LALKUAN
विज्ञापन
लालकुआं (नैनीताल)। दो पक्षों में मंगलवार को खेत की मेड़ को लेकर हुए विवाद में तीन महिलाएं घायल हो गईं। मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

घोड़ानाला निवासी राजेंद्र प्रसाद देवराड़ी ने कोतवाली पहुंचकर तहरीर देते हुए बताया कि उनके पड़ोस में रहने वाली धनुली देवी और गोमती देवी के बीच मेड़ को लेकर बहस हो रही थी। काफी देर हो-हल्ला होने के बाद उनकी पत्नी ललिता देवी दोनों को समझाने के लिए गईं। वह दोनों को समझा ही रही थीं कि इस बीच मौके पर पहुंचे धनुली देवी के पति बलवीर सिंह गुसाईं और उनके बेटे भरत सिंह और लक्ष्मण सिंह ने लाठी-डंडो से ललिता देवी पर हमला कर दिया। हमले में ललिता देवी का पांव टूट गया और अन्य महिलाएं भी घायल हो गईं। तीनों आरोपी आसपास मौजूद लोगों को जान से मारने की धमकी देते हुए चले गए।
विज्ञापन

सभी घायलों को 108 एंबुलेंस से हल्द्वानी के बेस अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उधर, कोतवाल सुधीर कुमार ने बताया कि राजेंद्र प्रसाद देवराड़ी के साथ कुछ ग्रामीण कोतवाली आए थे। उनकी तहरीर पर तीनों आरोपियों के खिलाफ धारा 323, 325 और 506 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। साथ ही बलवीर सिंह गुसाईं ने भी राजेंद्र प्रसाद के खिलाफ मारपीट का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें