रामनगर के पॉलीटेक्निक में खेलकूद
- फोटो : अमर उजाला
रामनगर (नैनीताल)। राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज पीरूमदारा की वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन मदर्स ग्लोरी पब्लिक स्कूल टांडा के क्रीड़ा मैदान पर हुआ। इस दौरान हुई 100 मीटर दौड़ में नेहा सती, स्वाती और निशा सागर क्रमश: पहले, दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे।
इसके अलावा भाला फेंक में रवि बिष्ट, मंयक राजपूत, अमन कुमार, चक्का फेंक में स्वाती, साक्षी नेगी, कंचन, भाला फेंक छात्रा वर्ग में अभिव्यक्ति, अदिती ध्यानी और रेखा उप्रेती क्रमश: पहले, दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे। इससे पहले शुभारंभ स्कूल की प्रधानाचार्या मीना पांथरी ने किया। वहां संजय पांथरी, जेपी पाठक, रंजना रावत, साबिर हुसैन, महेंद्र कुमार, इसरार अंसारी, नीलम वर्मा, आदि थे।