फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

10 पुलिस कर्मियों सहित 18 लोगों की रिपोर्ट नेगेटिव

विज्ञापन
केलाखेड़ा में हाइवे पर गश्त करती पुलिस टीम। संवाद - फोटो : BAZPUR
विज्ञापन
रामपुर से आए जमातियों को पकड़ने, स्वास्थ्य जांच कर क्वारंटीन करने वाले कर्मियों के लिए राहत भरी खबर है। एहतियातन क्वारंटीन में रखे गए 18 कर्मियों की जांच रिपोर्ट नेगेटिव आई है। विभाग ने जमातियों के ज्यादा नजदीक रहने के अंदेशे के तहत 18 ही लोगों के सैंपल जांच को हल्द्वानी लैब भेजे थे।
विज्ञापन

दरअसल बीते एक अप्रैल को पुलिस, आरपीएफ व सीपीयू कर्मियों ने ड्यूटी पर मुस्तैदी दिखाकर नौ जमातियों को रेलवे स्टेशन और चार को मेट्रोपोलिस मॉल के पास नैनीताल रोड से पैदल जाते हुए पकड़ा था।
स्वास्थ्य विभाग ने सभी जमातियों के सैंपल लेने के बाद उन्हें पंतनगर में क्वारंटीन किया था लेकिन सैंपल की जांच रिपोर्ट में तीन जमातियों के पॉजिटिव होने की पुष्टि हुई थी। आननफानन में जमातियों के संपर्क में आए दो डॉक्टर, एक एसआई समेत 23 कर्मियों को एहतियातन क्वारंटीन किया गया था। सीएमओ डॉ. शैलजा भट्ट ने बताया कि क्वारंटीन में रखे गए कर्मियों में सिर्फ 18 कर्मियों के सैंपल जांच के लिए लैब भेजे गए थे। सभी सैंपलों की रिपोर्ट नेगेटिव आई है।
विज्ञापन

बॉर्डरों पर सख्त पहरा, 34 लोग भेजे गए क्वारंटीन
सितारगंज। कोरोना वायरस से बचाव के लिए पुलिस और स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह से सतर्कता बरत रहा है। रविवार को यूपी सीमाएं सील रहीं और पुलिस का सख्त पहरा रहा। कोतवाल सलाहउद्दीन ने बताया कि ड्रोन से भी निगरानी रखी जा रही है। पीलीभीत मार्ग पर सरकड़ा पुलिस चौकी पर बैरियर लगाया गया है। इसके अलावा कंठगरी और बरा गांव में भी यूपी को जाने वाले रास्ते पूरी तरह सील कर दिए गए हैं।
इधर, चिकित्साधीक्षक डॉ. राजेश आर्या ने बताया कि गौरीखेड़ा गांव में आगरा से लौटकर आए 16 लोगों को गुरुनानक हाईस्कूल के राहत कैंप में रखा गया था। उक्त लोगों को अब पंतनगर क्वारंटीन भेजा गया है। एसआई प्रभात कुमार ने बहराइच के छह लोगों को अस्पताल पहुंचाया। इन्हें और कैथुलिया गांव के छह एवं थारु बघौरी के दो लोगों को खटीमा के क्वारंटीन सेंटर भेजा गया है। इधर, नानकमत्ता पुलिस ने क्षेत्र में आए दंपती सहित चार लोगों को आईटीआई खटीमा के क्वारंटीन सेंटर भेजा है।
ग्राम्य विकास संस्थान में क्वारंटीन चार लोग आइसोलेशन वार्ड में शिफ्ट
रुद्रपुर। ग्राम्य विकास संस्थान में बनाए गए इंस्टीट्यूशनल क्वारंटीन में भर्ती 43 लोगों में से चार लोगों को शनिवार देर रात जिला अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया। स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन के अधिकारी अचानक शिफ्ट करने की वजह नहीं बता रहे हैं।
बताया जा रहा है कि चारों के जमात में शामिल होने की आशंका जताई जा रही है। इन लोगों से अन्य क्वारंटीन लोगों के संक्रमित होने की आशंका से उन्हें आइसोलेट किया गया है। इधर, दिनेशपुर के जयनगर में पकड़े गए सभी छह जमातियों की रिपोर्ट नेगेटिव आने से जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग ने राहत की सांस ली है।
स्वास्थ्य विभाग शिफ्ट किए गए इन चारों लोगों के सैंपल जांच के लिए हल्द्वानी लैब भेजेगा। क्वारंटीन के नोडल अधिकारी हरीश कांडपाल ने कहा कि चारों को स्वास्थ्य संबंधी जांच के लिए जिला अस्पताल में शिफ्ट किया गया है। स्वास्थ्य विभाग के निर्देश पर शिफ्टिंग की गई है। जिले में जमातियों को लेकर पुलिस, प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की टीमें अलर्ट हैं।
इधर, मुंबई से लौटी एक युवती को खांसी और बुखार की शिकायत पर एहतियातन जिला अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती किया गया है। उसका सैंपल भी हल्द्वानी भेजा गया है। उधर, ऑस्ट्रेलिया से लौटे बाजपुर निवासी एक युवक का सैंपल निरस्त कर हल्द्वानी लैब के अधिकारियों ने दोबारा सैंपल मांगा है।
बरेली से हल्द्वानी जा रहे 13 संदिग्ध क्वारंटीन में भेजे
पंतनगर। पुलिस की सख्ती के बावजूद यूपी से रेलवे पटरी और अन्य रास्तों से लोगों की आवाजाही हो रही है। रविवार दोपहर कुछ लोग रेलवे पटरी के सहारे लालकुआं की ओर जा रहे थे। रेलवे पटरी के किनारे रह रहे लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने इन लोगों को पंतनगर रेलवे स्टेशन पर रोककर पूछताछ की। लोगों ने बरेली से पैदल आने की बात कही।
इसके बाद पुलिस ने स्वास्थ्य विभाग के सभी की जांच कराने के साथ ही उनको विवि के पटेल भवन में क्वारंटीन कर दिया। परिसर के छात्रावासों में क्वारंटीन लोगों का का आंकड़ा 496 पहुंच गया है। जिला प्रशासन द्वारा नामित क्वारंटीन नोडल अधिकारी डॉ. शैलेंद्र बिष्ट ने बताया कि रविवार को विवि परिसर के मंदाकिनी भवन में 77, कृषक भवन में 14, पटेल भवन में 123 व टैगोर भवन में 182 लोगों को कवारंटीन में रखा गया है।
इसके साथ ही राधास्वामी आश्रम रुद्रपुर में बचे सौ लोगों को लाया जा रहा है और उन्हें सिल्वर जुबली छात्रावास में रखा जाएगा। जिला प्रशासन ने मीनाक्षी भवन को भी अपने कब्जे में ले लिया गया है। इसके अलावा जिले के आईआईएम काशीपुर में 15, सूरजमल किच्छा में 144 व खटीमा में 32 लोगों को क्वारंटीन में रखा गया है।

सितारगंज में राहत कैंप पंतनगर क्वारंटीन सेंटर जाते मजदूर।- फोटो : SITARGANJ

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें