नैनीताल। नैनीताल के लोगों के लिए राहत भरी खबर है। तब्लीगी जमातियों के संपर्क में आए जिन 10 लोगों के सैंपल कोरोना जांच के लिए सुशीला तिवारी अस्पताल भेजे गए थे, उन सभी की रिपोर्ट निगेटिव आई है। फिलहाल एहतियातन सभी लोगों को सूखाताल स्थित क्वारंटीन सेंटर में रखा जाएगा।
बता दें कि तब्लीगी जमातियों के संपर्क में आए 46 लोगों को जिला प्रशासन के निर्देश पर पुलिस ने पर्यटक आवास गृह सूखाताल में तीन दिनों से क्वारंटीन किया है। शुक्रवार सुबह आठ बजे बीडी पांडे अस्पताल के पीएमएस डॉ. कुंदन सिंह धामी, डॉ. महिमन सिंह दुग्ताल, डॉ. प्रियांशु श्रीवास्तव, डॉ. ममता पांगती, डॉ. अनिरुद्ध गंगोला, दलवीर राना, वाहन चालक नवदीप जांच के लिए सूखाताल पहुंचे। टीम ने क्वारंटीन किए 46 में से दस लोगों के सैंपल जांच के लिए एसटीएच में भेजे थे। जिला अस्पताल के पीएमएस डॉ. धामी ने भी 10 लोगों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आने की पुष्टि की है।