फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पारंपरिक विषयों को प्रौद्योगिकी से जोड़ने की जरूरत

विज्ञापन
कुलपति को बुके भेंट करते विश्व विद्यालय कर्मी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
कुमाऊं विश्वविद्यालय के नवनियुक्त कुलपति प्रो. दिनेश कुमार नौड़ियाल ने सोमवार को डीएसबी परिसर के एएन सिंह सभागार में प्रोफेसरों और कर्मियों को संबोधित किया। कहा कि बदलते परिवेश में पारंपरिक विषयों को प्रौद्योगिकी से जोड़ने की जरूरत है, जिसका विद्यार्थी उठा सकें। कहा कि जल्द ही विवि के परीक्षा और लेखा अनुभाग का डिजिटलाइजेशन किया जाएगा।

प्रो. नौड़ियाल ने कहा कि विवि की तरक्की के लिए प्रोफेसरों, कर्मियों और विद्यार्थियों का सहयोग जरूरी है। उनका पूरा प्रयास है कि विवि की परीक्षाएं तय तिथि पर ही हों और समय पर रिजल्ट घोषित हो। उन्होंने सभी प्रोफेसरों आह्वान किया कि नियमित रूप से कक्षाएं लें, इस कार्य में बिल्कुल भी कोताही न बरतें। इससे पूर्व वरिष्ठ प्राध्यापिका प्रो. गंगा बिष्ट व प्रो. चंद्रकला पंत ने शॉल ओढ़ाकर कुलपति का स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान परिसर के निदेशक प्रो. एसपीएस मेहता, डॉ. नीमा बोरा पडियार, अंजलि पांडे, अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो. देवेंद्र सिंह बिष्ट, प्रो. एबी मेलकानी, प्रो. एमएस मावड़ी, प्रो. ललित तिवारी, प्रो. सतपाल बिष्ट, प्रो. एलएम जोशी, प्रो. अतुल जोशी, कुंवर सिंह जलाल, आनंद रावत, कुंवर सिंह बिष्ट, विधान चौधरी, पीएस बिष्ट आदि थे।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें