फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गजब का क्रेज और एनडी से मिलने की चाहत

Wed, 19 Oct 2016 01:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो हल्द्वानी
विज्ञापन
selfie - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पूर्व मुख्यमंत्री नारायण दत्त तिवारी का क्रेज और उनसे मिलने की चाहत आज भी लोगों में कम नहीं हुई है। अवसर था रामलीला मैदान में पूर्व मुख्यमंत्री तिवारी के 92वें जन्मदिन समारोह का। तिवारी के जन्मदिन पर पंडाल लोगों से भरा हुआ था। वृद्ध एक बार तिवारी की झलक पाने को बेताब थे तो युवाओं में आशीर्वाद लेने की होड़ थी।
विज्ञापन


रामलीला मैदान पर मंगलवार को पूर्व मुख्यमंत्री नारायण दत्त तिवारी का जन्मदिन सादगी से मनाया गया। तिवारी के जन्मदिन पर भीड़ बरबस ही खिंची चली आई थी। तिवारी के जन्मदिन के लिए कोई मुनादी भी नहीं कराई गई थी।

मार्च 2016 में कांग्रेस-भाजपा के बीच हुए सियासी संग्राम के बाद दोनों ही पार्टियों ने एक-दूसरे को घेरने का मौका नहीं छोड़ा। दोनों ही पार्टी की ओर से की गई सभा या रैली में भी इतनी भीड़ नहीं दिखाई पड़ी थी। जबकि दोनों ही पार्टियों ने सभा या रैली में पूरा जोर और दमखम लगाया था।
विज्ञापन


भीड़ को लाने के लिए बसों तक का इंतजाम किया था, बावजूद इसके आज जैसी भीड़ नहीं थी। दलगत राजनीति से ऊपर उठकर बात करने वाले तिवारी के जन्मदिन के समारोह में लगभग सभी पार्टियों के नेता मौजूद थे।

सभी पार्टी के नेताओं ने तिवारी का आदर के साथ अभिवादन किया और आशीर्वाद लिया। चलने-फिरने में लाचार वृद्ध भी छड़ी के सहारे मंच तक गए और तिवारी की एक झलक के साथ उनसे मुलाकात कर लौटे। युवक-युवतियों ने भी तिवारी से मुलाकात की और पैर छूकर आशीर्वाद लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें