फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवरात्र : बाजार में आई बहार, खूब बिकीं कार

विज्ञापन
नवरात्रि के दौरान बाजार में इस तरहां उमड़ रही थी लोगों की भीड़। अमर उजाला - फोटो : HALDWANI
विज्ञापन
हल्द्वानी। कोविड के सात महीनों की सुनसानी के बाद नवरात्र पर बाजार में जबर्दस्त उछाल दिखा। हर दिन खरीदारों की भीड़ देख कारोबारी गदगद हो उठे। पूरे नवरात्र में वाहन और सराफा बाजार से लेकर हर तरह के उत्पादों की जमकर खरीदारी हुई। कारोबारियों के मुताबिक नवरात्र पर 50 फीसदी से अधिक सुधार आ गया है। अब त्यौहारी सीजन में बाजार और उरूज पर पहुंचेगा।
विज्ञापन

नवरात्र पर जो उम्मीद थी, नतीजे उससे भी ज्यादा खुशगवार दिखे। लंबे समय से सुस्ती की मार झेल कारोबारी नवरात्र पर कुछ खास होने की आस लगाए बैठे थे, हुआ भी ऐसा ही। ऑटोमोबाइल सेक्टर के लिए तो नवरात्र वरदान साबित हुए। कोविड में बाजार शांत रहा, पर इस नवरात्र में पिछले सीजन से अधिक बिक्री हुई।
नैनीताल मोटर्स के एमडी भूपेश अग्रवाल ने बताया कि नवरात्र में 500 वाहन मारुति और 125 नेक्सा के वाहनों की डिलीवरी हुई है। इसी प्रकार प्लेनेट होंडा, पॉल फोर्ड, कामर्शियल टोयोटा, महेंद्रा आदि वाहनों की भी 300 से अधिक गाड़ियों की बिक्री हुई। पिछले नवरात्र में लॉकडाउन लग जाने से 50 फीसदी बुकिंग रद्द हुई थीं। उनकी भी भरपाई इस नवरात्र में हुई है। अब धनतेरस की भी डिमांड आने लगी है।
विज्ञापन

इलेक्ट्रॉनिक्स बाजार में भी जबरदस्त उछाल, डिमांड पूरी नही कर पा रहे कारोबारी
इलेक्ट्रानिक्स बाजार में जबरदस्त उछाल आया है। टीवी, कंप्यूटर और लैपटॉप की रिकार्ड बिक्री हुई है। केशरी कंप्यूटर्स के मोतीलाल केशरवानी का कहना है कि इलेक्ट्रॉनिक्स कारोबारी डिमांड पूरी नहीं कर पा रहे हैं। माल की कमी बनी हुई है।
सराफा बाजार भी चमका
सोना-चांदी की कीमतें बढ़ने की वजह से सराफा कारोबार में भी सन्नाटा पसरा हुआ था। नवरात्र में यहां भी रौनक छा गई। सराफा कारोबारी राजेश अग्रवाल, घनश्याम रस्तोगी, पवन सिंघल आदि का कहना है कि कोविड की सुनसानी को नवरात्र ने दूर कर दिया है। नजदीक में सहालग होने से कारोबार में बढ़ोतरी हुई है। बाजार में 25 से 30 फीसदी उछाल है।
कपड़ा कारोबारी भी खुश
नवरात्र कपड़ा कारोबारियों के चेहरों पर मुस्कान ला दी है। कपड़ा कारोबारी देवेश अग्रवाल, रेडीमेड कारोबारी अमरजीत सिंह चड्ढा आदि का कहना है कि नवरात्र के बाद सहालग होने से नवरात्र में लोगों ने अच्छी खरीदारी की है। बाजार 50 फीसदी से अधिक उठा है।
=======================
-फ़ोटो- दीपावली तक कारोबार अच्छा जाएगा
ऑनलाइन कक्षा चलने के दौरान मोबाइल काफी बिके। उसके बाद थोड़ा ठहराव आया लेकिन इधर त्योहारी सीजन आते ही बाजार ने जोर पकड़ लिया है। बीते दिन बिक्री हुई थी। उम्मीद है दीपावली तक बाजार और उछाल मारेगा।
राजीव अग्रवाल, सैमसंग स्मार्ट कैफे, नैनीताल रोड
-------
फोटो ::: बढ़ गए लैपटॉप के दाम
हल्द्वानी ऑनलाइन कक्षाएं जिन दिनों चलीं लैपटॉप काफी बिके। अब नवरात्र से त्योहारों का सीजन आ गया है। इस समय लैपटॉप के दामों में पांच से छह हजार का उछाल भी आया हुआ है। 28 हजार का लैपटॉप 32 से 33 हजार का हो गया है।
-कमलेश कांडपाल, हल्द्वानी सॉल्यूशन
-----------
फोटो -=- त्यौहारी सीजन से बंधी आस
हल्द्वानी। सर्दियों की शुरुआत होते ही हीटर और गीजर आदि की बिक्री बढ़ गई है। हर दिन औसतन 10 गीजर बिक रहे हैं, जिनके दाम पांच हजार से ऊपर हैं। बाजार अभी और जोर पकड़ेगा। उम्मीद है त्यौहार सीजन बेहतर रहेगा।
विज्ञापन

-मदन सिंह फर्त्याल, रोहन मदन इलेक्ट्रिक, पीली कोठी।
--------
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें