फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रीयकृत बैंकों की तर्ज पर मिले वेतन

Mon, 25 Apr 2016 12:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, नैनीताल
विज्ञापन
बैंक सम्मेलन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
नैनीताल। भारतीय मजदूर संघ से संबद्ध कूर्मांचल नगर सहकारी बैंक आफीसर्स यूनियन का प्रतिनिधि सम्मेलन रविवार को तल्लीताल धर्मशाला में हुआ। सम्मेलन में वक्ताओं ने बैंक के अधिकारियों को राष्ट्रीयकृत बैंक के अधिकारियों के समकक्ष वेतनमान तथा जरूरी सुविधाएं देने की मांग को प्रमुखता से उठाया। वक्ताओं ने कहा कि देवभूमि उत्तराखंड के इस बैंक में जो बाहरी लोगों द्वारा हस्तक्षेप किया जा रहा है उससे बैंक के विकास में बाधा हो रही है इस पर त्वरित रोक लगाई जानी जरूरी है। सम्मेलन में बैंक अधिकारियों की कई अन्य समस्याओं पर मंथन हुआ।

इससे पूर्व मुख्य अतिथि बैंक के उपाध्यक्ष घनश्याम सिंह बिष्ट ने दीप जलाकर सम्मेलन का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि आफीसर्स यूनियन अपने उद्देश्यों को पूर्ण करते हुए बैंक की चहुंमुखी प्रगति व विकास पर विशेष ध्यान दे। भारतीय मजदूर संघ के प्रदेश अध्यक्ष पूरन सिंह बिष्ट ने कहा कि संघ का मकसद राष्ट्रहित, बैंक हित व कर्मचारी हित है। संघ के वरिष्ठ सदस्य डीडी शर्मा ने कहा कि संघ की अपनी विशेषता है जिसके तहत कार्यरत श्रमिकों का हित साधन भी बना रहे तथा उद्योग भी प्रगति के पथ पर अग्रसर रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन


संरक्षक रमेश चंद्र जोशी बैंक के अधिकारी अपने कार्यों से अन्य बैंकों के लिए मिशाल बने। सममेलन में यूनियन के अध्यक्ष पवन साह, भारतीय मजदूर संघ के जिलाध्यक्ष मदन सिंह गैड़ा, प्रदेश उपाध्यक्ष शेखरानंद पांडे, लीला बोरा, प्रेमा बिष्ट, राजेश मिश्रा, नीरू बिष्ट, विरेंद्र बिष्ट, वाईके शर्मा, संजय साह, प्रमोद साह, अखिल साह, नितिन साह, शंकर पाठक आदि थे। संचालन जिला मंत्री शंकर दत्त तिवारी ने किया। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें