फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शतरंज में दिल्ली के नासिर छह अंकों के साथ शीर्ष पर

Sat, 24 Jun 2017 12:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
शतरंज - फोटो : demopic
विज्ञापन
नैनीताल जिला शतरंज संघ के सौजन्य में आयोजित प्रथम नैनीताल ओपन फिडे रेटिंग शतरंज प्रतियोगिता शुक्रवार को भी जारी रही। शुक्रवार को प्रतियोगिता का छठा और सातवां चरण संपन्न हुआ।
विज्ञापन


जूमलेंड में आयोजित प्रतियोगिता के छठे चक्र के बाद दिल्ली के नासिर अली छह अंक के साथ शीर्ष पर चल रहे है। उन्होंने दिल्ली के ही अनिल शिवपुरी को हराकर बढ़त बनाई। दूसरे स्थान पर दिल्ली के जितेंद्र कपूर 3.5 अंकों के साथ मैदान में डटे हैं।

पर्क डिफेंस से खेलते हुए जितेन्द्र ने 48वें चक्र पर अपने प्रतिद्वंद्वी दिल्ली के ही एके कल्सम्मन को हराया। इसके अलावा दिल्ली के हिमांशु मोडगिल, बिहार के सुधीर कुमार सिन्हा, दिल्ली के डीएस नेगी, अजय कुमार, अनिल शिवपुरी, यूपी के प्रशांत कटियार, उत्तराखंड के आरएस रावत पांच-पांच अंको के साथ बढ़त बनाए हुए है।
विज्ञापन


इसके अलावा तनिष्का कोतिका, कुनाल कंचन, मो. अरसी खान, भावेश तनेजा, अशफाक अहमद, के विपिन शमी, दीपक राय, रिषभ, के सोनी विक्रम 4.5-4.5 अंको के साथ संघर्षरत हैं। प्रतियोगिता के आरबीटर आरएस तिवाड़ी, राजकुमार, कविता थे। इस मौके पर ईश्वर दत्त तिवाड़ी, डीके जोशी, विकास, विश्वकेतु, रोहित गुप्ता, तोषित तिवारी, नीरज साह, जुबेर सिद्दीकी, रूचिर साह, शीतल तिवाड़ी, सुनील पंत आदि थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें