फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: नरेश पांडे कोर्ट तलब, 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल

Sun, 19 Jul 2026 01:37 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। विशेष न्यायाधीश (पॉक्सो) और प्रथम अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश सुधीर तोमर की अदालत से भवाली के व्यापारी नेता नरेश पांडे को शनिवार को जेल से कोर्ट तलब किया गया और फिर उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। पहले एक युवती की शिकायत पर दर्ज मुकदमे में न्यायिक हिरासत में जेल भेजे जा चुके नरेश पांडे को अब दूसरी शिकायतकर्ता के मामले में भी न्यायिक हिरासत में भेजा गया।
विज्ञापन

पूर्व में एक युवती की शिकायत पर नरेश पांडे के खिलाफ यौन शोषण समेत विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज हुई थी जिसमें वह पहले से न्यायिक हिरासत में जेल में हैं। बीते दिनों दूसरी पीड़िता की शिकायत पर दर्ज मुकदमे में भी शनिवार को अदालत ने उसे न्यायिक हिरासत में भेजने का आदेश दिए।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें