फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नानीसार बचाओ संघर्ष समिति ने दिया धरना

Tue, 16 Feb 2016 01:41 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, रामनगर।
विज्ञापन
विज्ञापन
 प्रदेश में हो रही जमीनों की लूट तथा राज्य दमन के विरोध में नानीसार बचाओ संघर्ष समिति ने एसडीएम कार्यालय में धरना दिया। उन्होंने उपजिलाधिकारी चंद्र सिंह मर्तोलिया के मार्फत राज्यपाल को ज्ञापन भेजा।
विज्ञापन


 उपपा प्रधान महासचिव प्रभात ध्यानी के संचालन में आयोजित धरने में वक्ताओं ने सीएम हरीश रावत पर खनन माफियाओं को संरक्षण देने, जमीन लूटने का आरोप लगाया।

कहा उत्तराखंड में संविधान कानून की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। उन्होंने नानीसार भूमि आवंटन रद्द करने, जिंदल ग्रुप के लोगों को गिरफ्तार करने, पीसी तिवारी, रेखा धस्माना पर लगे फर्जी मुकदमे हटाने की मांग की। चेतावनी दी मांगों को अमलीजामा नहीं पहनाया गया तो आंदोलन होगा।
विज्ञापन


इस दौरान अजीत साहनी, ललित उप्रेती, पूरन चंद्र पांडे, चंद्रशेखर करगेती, हरिमोहन, एनसी तिवारी, पीसी जोशी, योगेश सती, मनिंदर सेठी, गोपाल असनोड़ा, दुर्गाप्रसाद पांथरी, शीला शर्मा, ललिता रावत, किशन शर्मा, मनीष सुंदरियाल आदि थे।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें