फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नैनीताल में नंदा देवी महोत्सव का आगाज आज

Tue, 06 Sep 2016 01:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, नैनीताल।
विज्ञापन
नंदा देवी महोत्सव - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
 नैनीताल में श्रीराम सेवक सभा और नगर पालिका परिषद के सहयोग से मंगलवार से शुरू होने जा रहे 113वें मां नंदा देवी महोत्सव की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। महोत्सव के चलते तल्लीताल से लेकर मल्लीताल तक जगह-जगह पर तोरण द्वार बनाए गए हैं। नयना देवी मंदिर समेत बाजार को भी आकर्षक बिजली की मालाओं से सजाया गया है। फ्लैट्स मैदान में 550 दुकानों का आवंटन पालिका की ओर से कर दिया गया है। इस बीच डीएम के निर्देश के बाद एडीएम बंदना सिंह ने फिलहाल फ्लैट्स में मौत के कुएं का निर्माण कार्य रोक दिया गया है। 
विज्ञापन


पालिकाध्यक्ष श्याम नारायण ने जनता से मेले में सहयोग की अपील की है। दूसरी ओर श्री राम सेवक सभा के मुख्य प्रवक्ता जगदीश चंद्र बवाड़ी ने बताया कि मंगलवार को दोपहर 1:30 बजे मेले का शुभारंभ मुख्य अतिथि सीएम हरीश रावत करेंगे। अतिथियों के रूप में विधायक सरिता आर्या समेत मंडल और जिले के अधिकारी विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद  रहेंगे। बवाड़ी के मुताबिक उद्घाटन के बाद सभा के कार्यकर्ताओं की एक टोली कदली वृक्ष लाने जलालगांव जाएगी। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें