फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नैन्सी कॉन्वेंट प्रबंधन को राहत

Thu, 28 May 2015 01:20 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्पीड़न के मामले में नैन्सी कॉन्वेंट प्रबंधन को राहत मिल गई है। हाईकोर्ट ने स्कूल प्रबंधक  धमेंद्र सिसौदिया, प्रधानाचार्य एस श्रीवास्तव और चालक होशियार सिंह की गिरफ्तारी पर रोक लगा दी है। सरकार को तीन सप्ताह में जवाब दाखिल करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


न्यायमूर्ति सुधांशु धूलिया की एकल पीठ के समक्ष मामले की सुनवाई हुई। नैन्सी कॉन्वेंट में अध्ययनरत तीन बच्चों के अभिभावकों ने ज्योलीकोट चौकी में विद्यालय के प्रबंधकों के खिलाफ बच्चों पर उत्पीड़न का आरोप लगाया था। याचिकाकर्ताओं की ओर से कहा गया था कि उन पर लगाए गए सभी आरोप गलत है। पक्षों की सुनवाई के बाद हाईकोर्ट की एकल पीठ ने संबंधित निर्देश दिए।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें