फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंड स्टैंड में फड़-खोखा कारोबारियों का कब्जा

Thu, 28 May 2015 01:19 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
मल्लीताल पंत पार्क और बैंड स्टैंड फिर अतिक्रमण की चपेट में आ गया है। हाईकोर्ट के निर्देश के बावजूद पालिका प्रशासन उदासीन बना हुआ है। वहीं, बैंड स्टैंड में फड़-खोखा कारोबारियों के कब्जा करने से शहर में आ रहे पर्यटकों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


हाईकोर्ट के निर्देश पर पंत पार्क और बैंड स्टैंड में फड़-खोखा लगाने की मनाही है। इसके चलते कई बार फड़-खोखा कारोबारियों ने आंदोलन भी किया, लेकिन प्रशासन फड़-खोखा कारोबारियों के लिए कहीं भी वेंडर जोन नहीं बना सका। बीच में अतिक्रमण बंद होने के बाद एकाएक पर्यटकों की आवाजाही बढ़ने से फड़-खोखा कारोबारी फिर सक्रिय हो गए हैं और वर्तमान में पूरे बैंड स्टैंड में कब्जा हो गया है। इस संबंध में पालिका के ईओ रोहिताश शर्मा से बात की गई तो उन्होंने कहा कि फड़-खोखा कारोबारियों को बैंड स्टैंड और पंत पार्क में कतई नहीं बैठने दिया जाएगा।

एचडीएफसी बैंक भी अतिक्रमण की जद में
नैनीताल। मालरोड में जहां पर्यटक दिनभर चहलकदमी कर शहर के खूबसूरत नजारे का दीदार कर रहे हैं। वहीं शाम होते ही मालरोड स्थित एचडीएफसी बैंक परिसर में फड़-खोखा कारोबारियों ने पर्यटकों का चलना दूभर कर दिया है। बैंक परिसर के बाहर दिनभर लोगों का तांता लगा रहता है। बैंक प्रबंधक मनोज भट्ट का कहना है कि कई बार प्रशासनिक अधिकारियों से मालरोड में बैंक परिसर से अतिक्रमण हटाने को कहा गया है, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें