नैनीताल। डीएसबी परिसर के एमए तीसरे सेमेस्टर के छात्र नकुल साह ने संसद के संविधान सदन में उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व किया। उन्होंने दो अक्तूबर को महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री के जन्मदिन पर नो यूअर लीडर विषय पर भाषण दिया। नकुल का चयन युवा मामलों के मंत्रालय की ओर से विकसित भारत यूथ पार्लियामेंट के माध्यम से हुआ। कुल 36 चयनित युवाओं में से केवल 12 को संसद भवन के संविधान भवन में बोलने का अवसर मिला। इनमें नकुल भी शामिल थे। कुविवि के कुलपति प्रो. सतपाल सिंह बिष्ट, निदेशक प्रो. संजय पंत, प्रो. ललित तिवारी और प्रॉक्टर प्रो. हरीश बिष्ट ने उन्हें शुभकामनाएं दीं।
13वीं अंतर-विद्यालयी शतरंज प्रतियोगिता आज
नैनीताल। पर्वतीय सांस्कृतिक समिति की ओर से गोवर्धन हॉल में 13वीं अंतर-विद्यालयी शतरंज प्रतियोगिता रविवार को होगी। अब तक 140 खिलाड़ियों ने पंजीकरण कराया है। आयोजन की सफलता में ईश्वर तिवारी, दिव्यांशु तिवारी, विमला तिवारी, मुकेश बच्चन, शेर सिंह बिष्ट, अमित कुमार, मो. वसीम, तोषित तिवारी और विश्वकेतु वैद्य आदि जुटे हुए हैं।
बेसिक स्काउट मास्टर एवं गाइड कैप्टन कोर्स शुरू
नैनीताल। भारत स्काउट्स एवं गाइड्स के तत्वावधान में भवाली में बेसिक स्काउट मास्टर एवं गाइड कैप्टन कोर्स का शनिवार को शुभारंभ हुआ। प्रतिभागियों को नेतृत्व, अनुशासन, प्राथमिक चिकित्सा, प्रकृति अध्ययन, स्काउटिंग के इतिहास, आदर्श वाक्य की जानकारी दी जा रही है। प्रशिक्षण दल में आरएस जीना, चंद्र लाल, पुष्पा दरमवाल, सीमा सेन, संतोष कुमार जोशी, बीएन उपाध्याय, नीरू और सरिता लोहनी शामिल हैं। इस दौरान डीवीटो स्कूल की प्रबंधक ट्रिजा जॉर्ज आदि मौजूद रहे।
सैनिक स्कूल घोड़ाखाल, बीएसएसवी जीते
नैनीताल। डीएसए मैदान में आयोजित 59वीं इंटर स्कूल बास्केटबॉल टूर्नामेंट के तीसरे दिन सैनिक स्कूल घोड़ाखाल, बिड़ला विद्या, बीएसएसवी ने जीत दर्ज की। पहले मुकाबले में सैनिक स्कूल घोड़ाखाल ‘बी’ ने एचजीएस भीमताल को 42-10, दूसरे मैच में बिरला विद्या मंदिर ‘ए’ ने लॉंग व्यू पब्लिक स्कूल को 42-13, तीसरे मुकाबले में बीएसएसवी ने बिड़ला विद्या मंदिर ‘बी’ को 35-12, अंतिम मैच में सैनिक स्कूल घोड़ाखाल ने एमएल साह बाल विद्या मंदिर ‘बी’ को 14-4 से हराया।
डीएसबी की महिला वाॅलीबाल टीम चयनित
नैनीताल। कुमाऊं विश्वविद्यालय अंतरमहाविद्यालय महिला वाॅलीबाल प्रतियोगिता के लिए डीएसबी परिसर की टीम का चयन किया जा चुका है। प्रतियोगिता पांच अक्तूबर को हल्द्वानी इंदिरा प्रियदर्शिनी राजकीय कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय में होगी। टीम में मोनिका चौहान, दीक्षा बिष्ट, जाग्रति पार्थ्याल, मानसी पांडेय, कविता धामी, सिमरन, अदिति भंडारी, मोनिका, रोशनी काठायत और दीक्षा जोशी शामिल हैं। परिसर निदेशक संजय पंत, रजनीश पाण्डेय, ललित तिवारी, संतोष कुमार, गगनदीप और अशोक कुमार ने खिलाड़ियों से बेहतर खेल की उम्मीद जताई है। इस अवसर पर अपूर्व बिष्ट और अनिता रावत भी मौजूद थे।
विद्यार्थियों ने वन्य प्राणी सप्ताह में निकाली जागरूकता रैली
नैनीताल। वन्य प्राणी सप्ताह-2026 के तहत सप्ताह के दूसरे दिन नैनीताल चिड़ियाघर और नैनीताल वन प्रभाग ने जागरूकता रैली एवं क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया। शनिवार को रैली को प्राणी उद्यान के निदेशक आकाश गंगवार ने हरी झंडी दिखाई। विभिन्न विद्यालयों के करीब 200 विद्यार्थियों, शिक्षक-शिक्षिकाओं व वन विभाग एवं नगर पालिका वन क्षेत्र से जुड़े अधिकारी-कर्मचारियों, क्लीन नैनीताल एवं कुमाऊं सांस्कृतिक कला उत्थान समिति ने रैली में हिस्सा किया। कार्यक्रम के दूसरे सत्र में कक्षा नौ से 12 तक के विद्यार्थियों के लिए वन्यजीव विषय पर क्विज कराई गई। इसमें लॉन्ग व्यू पब्लिक स्कूल प्रथम, मोहन साह साह बाल विद्या मंदिर द्वितीय, भारतीय शहीद सैनिक विद्यालय और राधा चिल्ड्रन एकेडमी ने तृतीय स्थान पाया। राजकीय इंटर कॉलेज, मोना से आए 25 विद्यार्थियों को नैनीताल प्राणी उद्यान का निशुल्क भ्रमण भी कराया गया। इस दौरान वन क्षेत्राधिकारी आनंद लाल, वन आरक्षी नीरज कुमार, विक्रम सिंह मेहरा, फार्मासिस्ट आनंद सिंह, एनालिस्ट अनुज पांडे आदि मौजूद रहे।
वन्यजीव सप्ताह में वन्यजीव संरक्षण का संदेश
रामनगर। वन्यजीव प्राणी सप्ताह के तीसरे दिन सीटीआर समेत आसपास के वन प्रभाग और स्थानों पर कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। शनिवार को तहत तराई पश्चिमी वन प्रभाग के चूनाखान वन परिसर में आयोजित गोष्ठी में लोगों को वन्यजीव संरक्षण और मानव-वन्यजीव सह-अस्तित्व के प्रति जागरूक किया गया। रेंजर विजेंद्र अधिकारी ने विभिन्न प्रजातियों के सांप और उनसे बचाव के उपाय बताए। रिंगोड़ा स्थित वाइल्डलाइफ आर्ट गैलरी में चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की गई। इस दौरान जसविंदर सिंह, हिमाचल कंबोज, शुभम कंबोज, मलकीत सिंह, दीप रजवार, दीप मेलकानी, रवि बिष्ट, हरिशंकर देव, प्रियंका आदि मौजूद रहे।