फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: नैनीताल की 168 साल पुरानी लाइब्रेरी बनी स्मार्ट सेंटर

विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। सीआरएसटी विद्यालय प्रबंधन ने शिक्षा के क्षेत्र में नवाचार करते हुए एक शैक्षिक उन्नयन केंद्र की शुरुआत की है। यह केंद्र विद्यार्थियों को पाठ्यक्रम के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए भी तैयार करेगा। इसे विद्यालय के 168 वर्ष पुराने पुस्तकालय को पुनर्जीवित कर स्थापित किया गया है।
विज्ञापन


केंद्र में लोक संस्कृति, साहित्य, इतिहास, भूगोल और देश व क्षेत्र की विभूतियों से संबंधित पुस्तकें उपलब्ध होंगी। इसमें जेईई, पीएमटी, आईआईटी जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए भी सामग्री शामिल होगी। पर्वतारोहण, फोटोग्राफी और बर्ड वॉचिंग जैसी रुचियों से जुड़ी पुस्तकें भी यहां मिलेंगी। विद्यालय के प्रबंधक अनूप साह ने बताया कि कुर्मांचल बैंक के पूर्व अध्यक्ष आलोक साह और प्रोफेसर शेखर पाठक के सहयोग से इस केंद्र की शुरुआत हो रही है। उन्होंने कहा कि भव्य प्रेक्षागृह और मशरूम उत्पादन की पहल के बाद अब यह विशेष पुस्तकालय साकार हो रहा है। प्रधानाचार्य मनोज पांडे ने कहा कि यहां ई-बुक्स की सुविधा भी होगी। भविष्य में कार्डधारकों को घर ले जाने के लिए पुस्तकें दी जा सकेंगी। संवाद



पुस्तकालय का रहा है समृद्ध इतिहास

वर्तमान सीआरएसटी इंटर कॉलेज भवन में 1858 में हम्फ्री विद्यालय की स्थापना के साथ ही पुस्तकालय भी बनाया गया था। वर्ष 1928 में आर्थिक संकट के समय लाला चेतराम साह ठुलघरिया ने चांदी के सिक्के दान कर विद्यालय को बचाया था। उनके प्रयासों से पुस्तकालय में कला, साहित्य, विज्ञान, अध्यात्म और बाल साहित्य की पुस्तकें भी शामिल हुईं। 1980 के बाद नैनीताल पर्वतारोहण क्लब और राजा राममोहन सोसायटी ने भी कई पुस्तकें भेंट कीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें