फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital : आज से कॉर्बेट पार्क में जंगल सफारी करेंगे सैलानी, 15 नवंबर से खुलेगा ढिकाला जोन

Sat, 15 Oct 2022 05:42 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल

सार

Nainital : मानसून के चलते 30 जून को कॉर्बेट पार्क के बिजरानी, गर्जिया, दुर्गादेवी, ढिकाला जोन को पर्यटकों के लिए बंद कर दिया था। अब फिर से कॉर्बेट के बिजरानी में सैलानी जंगल सफारी का लुत्फ उठाते हुए दिखेंगे। आज (शनिवार) सुबह छह बजे से सैलानी बिजरानी गेट से जंगल सफारी करेंगे। 
विज्ञापन
कॉर्बेट नेशनल पार्क - फोटो : अमरउजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मानसून के चलते 30 जून को कॉर्बेट पार्क के बिजरानी, गर्जिया, दुर्गादेवी, ढिकाला जोन को पर्यटकों के लिए बंद कर दिया था। अब फिर से कॉर्बेट के बिजरानी में सैलानी जंगल सफारी का लुत्फ उठाते हुए दिखेंगे। आज (शनिवार) सुबह छह बजे से सैलानी बिजरानी गेट से जंगल सफारी करेंगे। 

विज्ञापन


बारिश से खराब हुई सड़कों को ठीक कराने के बाद कॉर्बेट पार्क प्रशासन बिजरानी गेट को खोल रहा है। पार्क प्रशासन की ओर से सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। बिजरानी जोन के साथ-साथ झिरना और ढेला में भी शनिवार से नाइट स्टे शुरू हो रहा है। ढिकाला जोन को 15 नवंबर से खोला जाएगा। 

बिजरानी जोन की ऑनलाइन बुकिंग 14 नवंबर तक फुल हो चुकी है। पार्क भ्रमण के लिए सैलानियों को वेबसाइट corbettonline.uk.gov.in पर ऑनलाइन बुकिंग करानी पड़ती है। 
विज्ञापन

हर साल मानसून को देखते हुए 30 जून को कॉर्बेट पार्क में पर्यटन गतिविधियां बंद कर दी जाती हैं। हालांकि ढेला, झिरना जोन को पूरे साल खोला जाता है। सिर्फ अत्यधिक बारिश होने पर ढेला, झिरना में सफारी नहीं होती है। 

कॉर्बेट टाइगर रिजर्व के निदेशक डॉ. धीरज पांडेय ने बताया कि शनिवार सुबह छह बजे सैलानियों की जिप्सियां बिजरानी जोन में जंगल सफारी के लिए जाएंगी। बिजरानी जोन खोलने से पहले मार्गों की मरम्मत का कार्य पूर्ण कर लिया गया है। बिजरानी जोन में जंगल सफारी शुरू होने के साथ ही सैलानियों के लिए रात्रि विश्राम भी शुरू किए जा रहे है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें