फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: नैनीताल में जाम नहीं छोड़ रहा पीछा

Sun, 04 Jun 2023 01:01 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
डीएसए पार्किंग हुई पैक।
विज्ञापन
नैनीताल। नगर में 15 मई से 15 जून तक होेेने वाले पीक पर्यटन के अनुरूप इस वर्ष पर्यटन व होटल टैरिफ दोनों पीक पर हैं। सप्ताहांत पर भी सैलानियों की भीड़ से पर्यटक वाहनों से सड़कों पर दिनभर जाम लगा रहा। भीड़ को बढ़ता देख पुलिस प्रशासन की ओर से कई वाहनों को रूसी बाईपास पर रोका गया। यहां से पर्यटक शटल सेवा के माध्यम से नैनीताल पहुंचे। कई पर्यटक होटल में कमरे नहीं मिलने से भी परेशान रहे।
विज्ञापन


नैनीताल में पीक ग्रीष्मकालीन सीजन का दूसरा पखवाड़ा शुरू हो चुका है। शनिवार को नैनीताल में हजारों की संख्या में सैलानी पहुंचे। इसके चलते यहां दिनभर जाम की स्थिति बनी रही। इस दौरान ट्रैफिक पुलिस ने कड़ी मशक्कत कर यातायात सुचारु करने का प्रयास किया। बावजूद मल्लीताल रिक्शा स्टैंड, मालरोड व तल्लीताल में वाहन रेंगते रहे। स्नोव्यू रोड, चीना बाबा तिराहा, राजभवन रोड, कहचरी रोड पर भी आंशिक जाम लगता रहा। रूसी बाईपास पर वाहन रोकने से बल्दियाखान तक लंबा जाम लगा।


रोडवेज स्टेशन पर रही भीड़
नैनीताल। सैलानियों की आमद बढ़ने से हल्द्वानी जाने वाली यात्रियों की भी खूब भीड़ रही। इस दौरान यात्रियों को सीट के लिए काफी मशक्कत का सामना करना पड़ा। वहीं उत्तराखंड परिवहन निगम ने यात्रियों की सुविधा को देखते हुए कई बसों के अतिरिक्त फेरे लगाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें