कैंची धाम को जगमगाने के लिए लगेंगे दो नए ट्रांसफार्मर
कैंची धाम में आने वाले भक्तों और पर्यटकों की सुविधा के लिए बिजली आपूर्ति दुरुस्त की जाएगी। ऊर्जा निगम 47.76 लाख से 400 केवी और 250 केवी के दो ट्रांसफर लगाने के साथ 11केवी की दो किलोमीटर लाइन बिछाने का कार्य जल्दी शुरू करेगा। विभाग ने कार्य के लिए टेंडर जारी करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
ऊर्जा निगम ने पर्यटक स्थलों पर निर्बाध बिजली आपूर्ति के लिए दो नए ट्रांसफार्मर लगाने का फैसला किया है। ऊर्जा निगम के अधीक्षण अभियंता नवीन मिश्रा का कहना है कि कैंची धाम में ऊर्जा निगम की ओर से अधिक पावर क्षमता वाले ट्रांसफार्मरों को लगाया जाना है। इसके लिए टेेंडर जारी होने की तैयारी शुरू हो गई है।