फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नैनीताल में जलवायु परिवर्तन पर रायशुमारी

Fri, 12 Feb 2016 01:31 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नैनीताल।
विज्ञापन
विज्ञापन
 जलवायु परिवर्तन विषयक कार्यशाला में वक्ताओं ने धरती के बढ़ते तापमान और समय पर बरसात न होने पर चिंता जताई। उन्होंने सभी से पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक होने का आह्वान किया।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को नगर पालिका और एशियन सिटीज क्लाइमेट चेंज रिसीलाइंस नेटवर्क (एसर्न) की ओर से बोट हाउस क्लब सभागार में कार्यशाला हुई।

 संस्था के सीनियर  प्रोजेक्ट ऑफिसर राहुल और केशव झा ने जलवायु परिवर्तन के कारण सरोवरनगरी में होने वाले परिवर्तनों को प्रोजेक्टर के माध्यम से दिखाया।

 कहा कि इन प्रभावों को रोकने के लिए सालिड वेस्ट, वाटर सप्लाई, स्वास्थ्य और यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ करने की जरूरत है।

कार्यशाला में पर्यावरणविद् प्रो. अजय रावत, नगर पालिका के स्वास्थ्य अधिकारी डा. बीएन पाठक, सभासद जेके शर्मा, ईशा साह, भूपाल सिंह कार्की, भारती साह, रेनू आर्या, एसके पांडे, एके गर्ग, नीतू बोहरा, सपना बिष्ट, आरआर आर्या, सुमित कुमार, संतोष गिरी, वन दरोगा हीरा सिंह शाही आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें